Breaking News Reports

समंदर में ड्रग्स की खेप जब्त, नौसेना ने NCB के साथ बिछाया जाल

भारतीय नौसेना ने एक बार फिर गुजरात से सटे अरब सागर में ड्रग्स की बड़ी खेप को जब्त किया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ साझा ऑपरेशन में करीब 700 किलो मेथ (मेथाम्फेटामाइन) बरामद की है.

भारतीय नौसेना के मुताबिक, एनसीबी और गुजरात पुलिस की मदद से अरब सागर में एक संदिग्ध बोट को इंटरसेप्ट किया गया. इस बोट पर आठ लोग सवार थे. बोट की जांच में 700 किलो मेथ जब्त की गई.

सभी आठ संदिग्ध ड्रग्स स्मगलर को एनसीबी और गुजरात पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है ताकि पूछताछ की जा सके. पूछताछ में एनसीबी की कोशिश होगी कि पता लगाया जा सके कि पकड़ी गई ड्रग्स की खेप कहां से आ रही थी और कहां डिलीवरी होनी थी. साथ ही पकड़े गए स्मगर्लस की पहचान भी लगाई जा सके. (https://x.com/narcoticsbureau/status/1857358232584441978)

नौसेना के मुताबिक, हाल के दिनों में अरब सागर में ड्रग्स की ये दूसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है. नौसेना ने बयान जारी कर कहा कि समुद्रों के अवैध उपयोग को रोकते हुए एक सुरक्षित समुद्री वातावरण सुनिश्चित करने के लिए इंडियन नेवी पूरी तरह प्रतिबद्ध है. (https://x.com/indiannavy/status/1857361541399552239)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.