Acquisitions Breaking News Defence Weapons

नेवी को मिला नया ‘निर्देशक’, जंगी जहाज को देगा दिशा-निर्देश

भारतीय नौसेना को अगले हफ्ते मिल जाएगा अपना नया ‘निर्देशक’. नेवी का नया ‘निर्देशक’ है एक सर्वे वेसल. नाम के अनुरूप ये सर्वे वेसल, गहरे समंदर के बारे में नौसेना को अहम जानकारी प्रदान करेंगा, जिससे जंगी जहाज और पनडुब्बियों के ऑपरेशन में अहम मदद मिलेगी.  

नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक, 18 दिसंबर को विशाखापट्टनम में सर्वे शिप निर्देशक को नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा. इस पोत की खास बात ये है कि इसे 80 प्रतिशत से ज्यादा स्वदेशी सामानों से बनाया गया है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ हैं.

संजय सेठ की अध्यक्षता में कमीशनिंग समारोह में नेवी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.समारोह की मेजबानी फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान द्वारा की जाएगी और इसमें वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों और जीआरएसई प्रतिनिधियों सहित विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे.

क्यों खास है नेवी का सर्वेक्षण पोत निर्देशक

जीआरएसई कोलकाता ने सर्वेक्षण पोत ‘निर्देशक’ का निर्माण किया है. निर्देशक का वजह 3800 टन है और लंबाई 110 मीटर है. निर्देशक दो डीजल इंजनों द्वारा संचालित होता है. निर्देशक अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक और समुद्र विज्ञान सर्वेक्षण उपकरण से लैस है.

निर्देशक, हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने, नेविगेशन में सहायता करने और समुद्री परिचालन का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है. पहले सर्वेक्षण पोत को तकरीबन 32 साल की सेवा के बाद रिटायर कर दिया गया था. (https://x.com/indiannavy/status/1867442804563358094)

‘निर्देशक’ रिसर्च पोत बड़े सर्वे वेसल परियोजना का दूसरा जहाज है जिसे जीआरएसई ने तैयार किया है. इससे पहले संधायक को इसी साल नौसेना में शामिल कर लिया गया है. साथ ही इस परियोजना के तहत इच्छक और संशोधक नाम के सर्वेक्षण पोत भी जीआरएसई तैयार कर रहा है.

हिंद महासागर में रहेगी आईएनएस निर्देशक की अहम भूमिका

निर्देशक समुद्र में 25 दिनों से अधिक रह सकता है और इसकी गति 18 समुद्री मील से अधिक है. आईएनएस निर्देशक भारत की समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने के लिए तैयार है. यह देश के समुद्री क्षेत्र की मैपिंग करने और विदेशी सहयोग रिसर्च के माध्यम से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सामरिक उपस्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
 

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.