Breaking News Geopolitics NATO

भूमध्य सागर में होगा नौसेना का दबदबा, Greece पहुंचे एडमिरल त्रिपाठी

हिंद महासागर के साथ भूमध्य सागर में भी भारतीय नौसेना अब अपने मौजदूगी का एहसास कराने की तैयारी कर रही है. इसके लिए नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ग्रीस का चार दिवसीय (26-29 सितंबर) दौरा कर रहे हैं.

नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक, ग्रीस दौरे के दौरान शनिवार को एडमिरल त्रिपाठी ने सालामिस नेवल बेस पर हेलेनिक नेशनल डिफेंस जनरल स्टाफ, जनरल दिमीत्रियोस चौपिस से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच “सामरिक और ऑपरेशन्ल संबंधों के अलावा सैन्य सहयोग और साझा ट्रेनिंग भी चर्चा हुई.”

कमांडर मधवाल के मुताबिक, एडमिरल त्रिपाठी और जनरल दिमीत्रियोस ने बातचीत के दौरान “समुद्री चुनौतियों का मिलकर सामना करने पर जोर दिया ताकि हिंद महासागर क्षेत्र और भूमध्य सागर में स्थिरता और सुरक्षा कायम रहे.”

अपने पहले ग्रीस दौरे के दौरान नेवी चीफ ने हेलेनिक फ्लीट के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल पोलिक्रोनिस कोएलोरिस से भी मुलाकात की. इस दौरान वाइस एडमिरल ने नौसेना प्रमुख को ग्रीस के जंगी बेड़े की ताकत और क्षमताओं की जानकारी दी. साथ ही सुरक्षा से जुड़ी ‘चुनौतियां’ भी साझा की.

नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, एडमिरल त्रिपाठी की यात्रा के दौरान दोनों देशों में ‘नीश-टेक्नोलॉजी’ और एडवांस मेरीटाइम कोर्स में ‘एवेन्यू’ निकालने पर भी चर्चा हुई.

चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ने ग्रीस के अपने दौरे में हेलेनिक नेवी की ‘एचएस कैटसोनिस’ पनडुब्बी (टाइप 214), ‘एचएस हायड्रा’ फ्रिगेट और फास्ट पेट्रोल बोट ‘एचएस ग्रीगोरोपोयलोस’ का भी जायजा लिया वहां तैनात ग्रीक ऑफिसर्स और नौसैनिकों से मुलाकात की.

गौरतलब है कि हाल के सालों में भारत और ग्रीस के संबंधों में काफी मजबूती आई है. इसी साल के शुरुआत में ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ‘रायसीना डायलॉग’ में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने के लिए राजधानी दिल्ली आए थे. (Greece इज कमिंग, Turkey को लगेगी मिर्ची)

इसी महीने (1-14 सितंबर) पहली बार ग्रीस के फाइटर जेट भारत की पहली मल्टीनेशन एयर एक्सरसाइज ‘तरंग-शक्ति’ में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर बेस पहुंचे थे. इससे पहले मई के महीने में अलास्का (यूएस) में ‘रेड फ्लैग’ एक्सरसाइज से लौटते वक्त भारतीय वायुसेना के राफेल (रफाल) फाइटर जेट साझा एक्सरसाइज के लिए ग्रीस में रुके थे. (सिकंदर के बाद पहली बार Greece की फौज पहुंची भारत)

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.