Breaking News Reports Viral Videos

जयशंकर की चर्चा, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति Way

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिए बधाई संदेश की रिकार्डिंग लीक कर दुनिया को सुनाने वाले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. जी-20 की बैठक से इतर पीएम मोदी के साथ प्रबोवो सुबियांतो की द्विपक्षीय बैठक हुई है. इस बैठक में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने एस जयशंकर की तारीफ करके एक बार फिर से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. 

जब इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कहा, आप बहुत मशहूर हैं

मौका ब्राजील में हुई जी 20 बैठक का था. इस बैठक से अलग पीएम मोदी ने तमाम राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ भी मीटिंग होनी थी.

जब मीटिंग हॉल में पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे तो दोनों का इंतजार कर रहे प्रबोवो ने गर्मजोशी से मुलाकात की. इस दौरान एस जयशंकर ने जब प्रबोवो को अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं भारत का विदेश मंत्री हूं तो प्रबोवो ने मुसकुराते हुए कहा कि “मैं आपको जानता हूं, आप बहुत मशहूर हैं.”

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की बातें सुनकर जयशंकर ने सज्जनता का परिचय देते हुए सिर झुकाकर प्रबोवो को अभिवादन किया. (https://x.com/finalassault23/status/1858916532148957665?s=46)

प्रबोवो ने लीक की ट्रंप से बातचीत, वीडियो वायरल

हाल ही में जब डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीता था, तब उस वक्त प्रबोवो, जो बाइडेन के साथ एक मीटिंग के लिए वाशिंगटन में मौजूद थे. इस दौरान प्रबोवो ने डोनाल्ड ट्रंप को कॉल किया और उसका वीडियो रिलीज किया.

प्रबोवो ने पहली बार दुनिया के सामने इस बात को लीक किया कि कैसे दो राष्ट्राध्यक्ष आपस में बात करते हैं. कॉल पर राष्ट्रपति प्रबोवो ने ट्रंप से कहा कि अगर संभव हो सर तो मैं आपसे मिलना चाहता हूं. आप जहां भी कहेंगे मैं वहां पहुंच जाऊंगा और मिलकर बधाई दूंगा. इस दौरान ट्रंप ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के इंग्लिश की तारीफ की. वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने प्रबोवो को ट्रोल भी किया था कि राष्ट्रपति होते हुए भी उन्होंने ट्रंप को सर कहा. 

पीएम मोदी और प्रबोवो के बीच कई मुद्दों पर बनी सहमति

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग की, जिसमें की मुद्दों पर बात हुई है. पीएम मोदी ने बातचीत के बारे जानकारी साझा करते हुए एक्स पर लिखा- राष्ट्रपति प्रबोवो से मिलकर खुशी हुई. यह साल इसलिए खास है क्योंकि हम भारत-इंडोनेशिया राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं. हमने वाणिज्य, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा. फार्मास्यूटिकल्स और दूसरे क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने के बारे में बात की. (https://youtube.com/shorts/1HohmWFw1NU?si=MZBYK4FRRmeA3YJw)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.