Breaking News Geopolitics IOR

मॉरीशस का समुद्री-सर्वेक्षण करेगा भारत का जहाज

मॉरीशस के समुद्री तटों के सर्वे के लिए भारतीय नौसेना का आईएनएस सर्वेक्षण जहाज एक बार फिर पोर्ट लुइस पहुंच गया है.

नौसेना के मुताबिक, मॉरीशस की मैरीटाइम एजेंसियों के साथ मिलकर आईएनएस सर्वेक्षण हिंद महासागर के इस देश के तटों का सर्वे करेगा. इस सर्वे से मॉरीशस के मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर और तटों के विकास में खासी सहायता मिलेगी.

आईएनएस सर्वेक्षण के मॉरीशस के पोर्ट लुइस बंदरगाह पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. मॉरीशस में भारतीय उच्चायोग अनुराग श्रीवास्तव और मॉरीशस नेशनल कोस्टगार्ड के कमांडेंट सीजी बिनुप ने आईएनएस सर्वेक्षण की आगवानी की.

इस दौरान मॉरीशस के हाइड्रोग्राफिक सर्वे यूनिट के अधिकारियों के साथ आईएनएस सर्वेक्षण पर तैनात अधिकारियों ने एक समन्वय बैठक भी की.

आईएनएस सर्वेक्षण, भारतीय नौसेना का सर्वे-वेसल है जिसे वर्ष 2002 में गार्डन रीच शिप इंजीनियरिंग (जीआरएसई) शिपयार्ड ने तैयार किया है. वर्ष 2006-07 में पहली बार आईएनएस सर्वेक्षण पोर्ट लुइस आया था. उसके बाद 2011 और 2015 में भी सर्वे के लिए यहां आया था. (नेवी को मिला नया ‘निर्देशक’, जंगी जहाज को देगा दिशा-निर्देश)



 

 

 



 





 

 



 

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.