Alert Breaking News Geopolitics Indo-Pacific Reports

RIMPAC में हिस्सा लेने जा रहा INS शिवालिक

By Akansha Singhal

ताइवान को लेकर चीन के उकसावे वाली मिलिट्री एक्सरसाइज के बाद अमेरिका की अगुवाई में 24 देशों की नौसेनाएं ‘रिमपैक’ एक्सरसाइज में हिस्सा लेने जा रही हैं (26 जून-2 अगस्त). खास बात ये है कि भारतीय नौसेना का आईएनएस शिवालिक युद्धपोत भी दुनिया की सबसे बड़ी मेरीटाइम एक्सरसाइज ‘रिम ऑफ पैसिफिक’ (रिमपैक) में हिस्सा लेने पहुंच रहा है. 

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक, आईएनएस शिवालिक, जो दक्षिण चीन सागर और प्रशांत महासागर में मिशन पर तैनात था, सिंगापुर से रवाना होकर  जापान के योकोसुका जा रहा है. योकोसुका में जापान की नौसेना के साथ द्विपक्षीय युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के बाद शिवालिक ‘रिमपैक-24’ में हिस्सा लेगा (https://x.com/indiannavy/status/1796896258193539378).

रिम ऑफ पैसिफिक एक्सरसाइज (रिमपैक) को अमेरिकी नौसेना द्वारा दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है. रिमपैक-2024, 26 जून से 2 अगस्त तक हवाई द्वीप समूह (प्रशांत महासागर) के आसपास आयोजित की जाएगी. एक्सरसाइज में लगभग 29 देशों के 40 जंगी जहाज, 3 पनडुब्बियाँ, 14 देशों के ग्राउंड फोर्सेज, 150 से अधिक एयरक्राफ्ट और 25,000 से अधिक सैनिक हिस्सा लेंगे. 

अमेरिकी की पैसिफिक कमांड (पैकॉम) के मुताबिक, रिमपैक-2024 इस श्रृंखला का 29वां अभ्यास है, जिसकी शुरुआत 1971 में हुई थी. यह विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास है, जो सैन्य संचालन के पूरे स्पेक्ट्रम में स्थायी अंतर-संचालन को प्रदर्शित करता है. रिमपैक 2024 का थीम “पार्टनर्स: इंटीग्रेटेड एंड प्रिपेयर्ड” है. इस अभ्यास का उद्देश्य एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को बढ़ावा देना है, जिसमें मल्टी-नेशनल सहयोग और विश्वास को बढ़ावा देना, अंतर-संचालन का लाभ उठाना और राष्ट्रीय उद्देश्यों को मजबूत करना शामिल है.

इस वर्ष के अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राजील, ब्रुनेई, कनाडा, चिली, कोलंबिया, डेनमार्क, इक्वाडोर, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इज़राइल, इटली, जापान, मलेशिया, मैक्सिको, नीदरलैंड्स, न्यूज़ीलैंड, पेरू, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, टोंगा, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल होंगे. 

रिमपैक 2024 का नेतृत्व यूएस थर्ड फ्लीट के कमांडर करेंगे, जो संयुक्त टास्क फोर्स (सीटीएफ) के कमांडर के रूप में कार्य करेंगे. पहली बार, एक चिली नौसेना के सदस्य, कॉमोडोर अल्बर्टो गुएरेरो, सीटीएफ के डिप्टी कमांडर के रूप में सेवा देंगे. जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स के रियर एडमिरल काजुशी योकोटा वाइस कमांडर होंगे. 

रिमपैक एक्सरसाइज ऐसे समय में हो रही है जब ताइवान को लेकर चीन के इरादे बेहद उग्र है. ज्वाइंट स्वॉर्ड युद्धाभ्यास के जरिए ताइवान को घेरने की तैयारी में जुटी है चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलएस). यही वजह है कि सिंगापुर में आयोजित शंगरी-ला डायलॉग में जब शुक्रवार (31 मई) को अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने चीनी समकक्ष डॉन्ग जून से मुलाकात की तो पीएलए की उकसावे वाली सैन्य कार्रवाई को लेकर खास तौर से आगाह किया था (ताइवान के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई बंद करे PLA).

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.