अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई, रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ समेत 48 सैन्य अधिकारियों की मौत के बाद घायल शेर की तरह ईरान का पलटवार जारी है. बिना शीर्ष नेतृत्व के आईआरजीसी (ईरानी सेना) बेकाबू है. खाड़ी देशों में हाहाकार मच गया है. बहरीन, कुवैत, दोहा, जॉर्डन समेत मिडिल ईस्ट के देशों में जहां-जहां अमेरिकी बेस हैं, वहां-वहां ईरान बैलिस्टिक और घातक मिसाइलों से हमला कर रहा है. ईरानी सेना ने अमेरिका के खतरनाक युद्धपोत अब्राह्म लिंकन पर भी मिसाइलें दागी हैं.
ईरानी कमांडर ने 560 अमेरिकी सैनिकों को मारने का दावा किया है, हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बकवास बताते हुए केवल 3 सैनिकों की मौत स्वीकारी हैं. मिडिस ईस्ट में हालात बेहद नाजुक हैं. ईरान रुक नहीं रहा तो वहीं इजरायल-अमेरिका मिलकर ईरानी शहरों में लगातार अटैक कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा है ये हमला 5 सप्ताह तक चल सकता है.
बहरीन में अमेरिकी बेस पर ईरान का बड़ा हमला
ईरानी मिसाइलों ने बहरीन में अमेरिका के आर्मी बेस पर एक और बड़ा हमला किया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं. हमले के बाद बड़ी आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दे रहा है। ईरानी सैन्य कमांडर्स ने ऐलान किया है, कि वो सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे. इस घोषणा के बाद ईरान ने यूएई सहित खाड़ी देशों पर हमले तेज कर दिए हैं, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है. ईरान ने
दुबई एयरपोर्ट, बुर्ज खलीफा और बहरीन, कुवैत में अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया है.
हमने 560 अमेरिकी सैनिकों को मार गिराया: ईरानी कमांडर
ईरान पर जारी हमले के जवाब में आईआरजीसी लगातार अटैक कर रही है, ईरानी कमांडर ने एक वीडियो जारी करके 560 अमेरिकी सैनिकों को मारने के दावा किया है. ईरानी कमांडर्स ने दावा किया कि उन्होंने “कुवैत में अमेरिकी बेस को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है, बहरीन में अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमले में भारी नुकसान पहुंचा है. अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर 4 मिसाइलों से हमला किया गया. अब तक 560 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं.”
कुवैत में अमेरिकी बेस तबाह: आईआरजीसी
आईआरजीसी ने एक और बड़ा दावा किया है. कमांडर ने वीडियो जारी करके कहा, कि “उसने फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी और ब्रिटेन के तेल टैंकर्स पर मिसाइलों से हमला किया है. ये टैंक वहां जल रहे हैं. इसके अलावा उसने कुवैत में अमेरिकी नौसेनिक एयरबेस पर भी मिसाइलें दागीं हैं. कुवैत के बेस को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. इसे अब इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. कुवैत में तबाही के बाद अमेरिका को अपना बेस पूरी तरह से बंद करना पड़ा है. यहां सैकड़ों की संख्या में तैनात अमेरिकी सैनिक मारे गए है. इसके अलावा बहरीन में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर लगातार ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया गया है. हालांकि यूएस की तरफ से 03 सैनिकों की मौत की पुष्टि की गई है.”
एक-एक अमेरिकी की मौत का बदला लेंगे: ट्रंप
अमेरिकीराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक वीडियो संदेश जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि “कॉम्बैट ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है और तब तक जारी रहेंगे जब तक हमारे सभी लक्ष्य पूरे होने नहीं हो जाते.” राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि “दुख की बात है कि अमेरिका के और भी लोग मारे जा सकते हैं,ऐसा ही होता है. अमेरिकी उनकी (सैनिकों) मौत का बदला लेगा और उन आतंकवादियों को सबसे कड़ी सजा देगा जिन्होंने असल में सभ्यता के खिलाफ जंग छेड़ी है.”

