Breaking News Classified Islamic Terrorism Middle East Reports Viral Videos War

इजरायल का हिजबुल्लाह पर Pager Attack, हजार से ज्यादा आतंकी घायल

हमास के समर्थन में इजरायल के खिलाफ जंग में कूदे लेबनान के हिजबुल्लाह आतंकी संगठन को मोसाद ने ठीक साइंस-फिक्शन की तर्ज पर बड़ा सबक सिखाया है. ऐसा सबक जिसने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि आखिर इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को क्यों कहा जाता है ‘बेस्ट’. इजरायल ने हिजबुल्लाह के आतंकियों के ‘पेजर’ (कम्युनिकेशन डिवाइस) पर साइबर अटैक के जरिए विस्फोट कर दिया, जिसमें एक हजार से ज्यादा आतंकी घायल हो गए हैं. 

हिजबुल्लाह के सैकड़ों आतंकियों और समर्थकों के साथ जो हुआ उस पर हालांकि, इजरायल ने चुप्पी साध रखी है. पूरा शक इजरायल पर ही है क्योंकि पूरी दुनिया में ऐसी तकनीक भी मोसाद के पास ही हो सकती है कि एक साथ पूरे लेबनान में इस्तेमाल कर रहे पेजर्स में एक साथ धमाके हो जाएं. लेबनान के अस्पताल में विस्फोट से घायल हुए लोगों की कतार लगी हुई है. 

लेबनान से आई तस्वीरों और वीडियो में हिजबुल्लाह के आतंकी सड़क, चौराहों, बाजार और स्कूटर चलाते हुए पेजर-ब्लास्ट में घायल हुए दिखाई पड़ रहे हैं. (https://x.com/neeraj_rajput/status/1836066243553443930)

लेबनान में सैकड़ों पेजर्स में धमाका, ईरानी राजदूत समेत कई आतंकी घायल

इजरायली और अमेरिका के सुरक्षातंत्र से बचने और चकमा देने के लिए हिजबुल्लाह के आतंकी पेजर्स का इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि पेजर के जरिए आतंकी एक दूसरे से संपर्क करते हैं और प्लानिंग करते हैं. लेबनान में मंगलवार को लेकिन एक के बाद एक सैकड़ों लेटेस्ट पेजर्स में धमाका हो गया, जिससे आतंकियो के पेट फट गए. क्योंकि अमूमन पेजर्स को बेल्ट के जरिए बांधा जाता है. कुछ आतंकियों के हाथ भी फट गए हैं. यानी उस वक्त उन्होंने पेजर को हाथ में लिया हो और बीप की आवाज के साथ ही फट गया.

ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी भी पेजर में हुए ब्लास्ट में घायल हुए हैं. अभी तक आठ से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है, लेकिन घायलों की संख्या तो हजार तक पहुंच गई है.

सुरक्षा में बड़ी चूक, आतंकियों में मची अफरातफरी

जिन पेजर्स में धमाका हुआ है, सभी लेटेस्ट मॉडल थे. सैकड़ों नए पेजर्स फट जाने से आतंकियों के पेटों और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद लेबनान की राजधानी बेरूत के अस्पतालों में अफरा तफरी मच गई. हिजबुल्लाह ने माना है कि पेजर्स फटना एक बड़ी सुरक्षा चूक है, क्योंकि जिन पेजर में धमाके हुए हैं, उन्हें हिजबुल्ला आतंकियों ने ही बड़ी मात्रा में खरीदा था.

पेजर्स में हुई छेड़छाड़, कैसे हुए पेजर्स में सीरियल धमाके ?

माना जा रहा है कि पेजर्स को जब बनाया गया था. तभी उनमें कुछ छेड़छाड़ की गई थी. दरअसल हिजबुल्लाह का खुद की टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम है. हमास के साथ इजरायल की चल रही जंग को देखते हुए आतंकी इंटरनेट और मोबाइल से बचते हैं. क्योंकि मोबाइल के इस्तेमाल से इजरायली आतंकियों को ट्रैक कर सकते थे. लिहाजा हिजबुल्लाह आतंकी पेजर का ही इस्तेमाल करते हैं. पेजर में एक साथ हुए सीरियल धमाके होने से हालांकि पूरे लेबनान और हिजबुल्लाह में हड़कंप मच गया है. माना जा रहा है कि प्लांट में पेजर बनाते समय ही किसी एक्सप्लोसिव चिप को इम्प्लांट कर दिया गया था. जैसे ही ये पेजर हिजबुल्लाह के आतंकियों तक पहुंचे, उनमें एक साथ ब्लास्ट कर दिया गया. (https://x.com/FinalAssault23/status/1836068250674700692)

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.