Current News Islamic Terrorism Middle East War

क्या वाकई हाइपरसोनिक मिसाइल है Palestine-2, इजरायल पसोपेश में

हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि जिस ‘हाइपरसोनिक’ मिसाइल से इजरायल पर रविवार को हमला किया था, वो यमन में ही तैयार की गई है. यमन से हूती आतंकियों ने 2000 किलोमीटर से ज्यादा दूर इजरायल की राजधानी तेल अवीव में धमाका किया था. इस मिसाइल को इजरायल का सुरक्षा कवच आयरन डोम तक नहीं डिटेक्ट कर पाया था. यहां तक की अमेरिका के युद्धपोतों को मिसाइल की भनक नहीं लगी और न ही सऊदी अरब ट्रैक कर पाया. अब उस मिसाइल का वीडियो और इसकी क्षमता के बारे में हूती विद्रोहियों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी शेयर की है.

हूतियों ने ‘फिलिस्तीन 2’ का शेयर किया वीडियो

जिस मिसाइल से इजरायल की रेल को टारगेट किया था. मिसाइल का नाम हूतियों ने ‘फिलिस्तीन 2’ रखा है. शेयर की गई फुटेज में ‘फिलिस्तीन 2’  हाइपरसोनिक मिसाइल को दिखाया गया है. साथ ही ‘फिलिस्तीन 2’ की क्षमताओं को भी दिखाया है. हूती की तरफ से ‘फिलिस्तीन 2’ एक हाइपरसोनिक मिसाइल के बारे में बताया गया है कि ये मिसाइल  2000 किमी दूर से ज्यादा के लक्ष्य को भी टारगेट कर सकती है. मिसाइल में स्टेल्थ तकनीक का दावा किया गया है, साथ ही दो स्टेज में फ्यूल संचालित होता है, इसकी रफ्तार को आवाज से 16 गुना तेज होने का दावा किया गया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि ये मिसाइल यमन के इंजीनियर्स और एक्सपर्ट्स ने तैयार कि है. हालांकि शक इस बात का है कि ईरान की दी हुई मिसाइल से हूतियों ने अटैक किया है.

सिर्फ 11 मिनट में तेल अवीव के करीब पहुंची मिसाइल

हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता जनरल याह्या सारी ने अटैक के बाद इजरायल को धमकाया था कि 7 अक्टूबर यानी हमास अटैक की पहली बरसी पर इजरायल पर बड़ा हमला किया जाएगा. याह्या सारी ने हाइपरसोनिक मिसाइल अटैक की जिम्मेदारी लेते हुए बताया था कि नई हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया गया है. जिसने एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देते हुए सिर्फ 11 मिनट में इजरायल के सैन्य क्षेत्र पर पहुंची. (आयरन डोम को चकमा, हूती विद्रोहियों ने किया ‘हाइपरसोनिक’ मिसाइल से हमला ?)

मिडिल ईस्ट में खतरा बढ़ा

हर किसी के लिए सवाल था कि हूतियों के पास हाइपरसोनिक मिसाइल कैसे पहुंची, ईरान पर शक गहरा था. पर अगर हूतियों का दावा सही है कि हाइपरसोनिक मिसाइल उन्होंने खुद तैयार की है तो ये और चिंता का विषय है, क्योंकि अब इजरायल के अलावा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस, जंगी जहाज और लाल सागर में व्यापारिक जहाजों के लिए मिसाइल खतरनाक हो सकती है. 

सारी मिसाइल बैलिस्टिक थीं: इजरायल

इजरायल ने कहा है कि हूतियों के अटैक से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इजरायल के मुताबिक, सारी मिसाइलें बैलिस्टिक थीं, हालांकि कुछ देर के लिए हाइपरसोनिक गति मिली थी. सभी को हवा में नष्ट किया गया. कुछ खुले मैदान में गिरीं, जिससे इजरायल को कोई क्षति नहीं हुई है. इजरायल ने धमकी दी है कि इसका बदला लिया जाएगा.  

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.