Breaking News Middle East War

ईरान के न्यूज चैनल हैक, खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शन का प्रसारण

इजरायल-ईरान के बीच मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट्स से आक्रामक जंग जारी है, दोनों ओर से वार पलटवार किया जा रहा है. लेकिन अब साइबर और इंफो-वॉरफेयर (प्रोपेगेंडा) भी तेज हो गया है. इजरायल ने ईरान पर बड़ा साइबर अटैक किया है. साइबर अटैक करते हुए इजरायल ने ईरानी न्यूज चैनल को ही हैक कर लिया. न्यूज चैनल पर हैकिंग का असर ये हुआ कि चैनल पर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शन दिखाया जाने लगा. 

ईरान का सरकारी न्यूज चैनल आईआरआईबी हैक

इजरायली हैकर्स ने ईरानी न्यूज चैनल को हैक कर लिया. देर रात ईरान के सरकारी आईआरआईबी टीवी समेत कई न्यूज चैनल पर लोगों ने विद्रोह की अपील की गई. इन हैकर्स ने ईरान में सा 2022 में हुए विरोध प्रदर्शन के वीडियो चलाए, जिसमें महिलाएं सड़कों पर उतरी हुई हैं, और अपने बाल काट रही हैं.

साल 2022 में सड़कों पर ईरानी महिलाओं ने उतरकर उग्र प्रदर्शन किए थे. ये प्रदर्शन खामेनेई और सत्ता के खिलाफ किया गया था. इन प्रदर्शनों के दौरान कई महिलाओं को बेरहमी से मार भी दिया गया था. इजरायली हैकर्स ने जो वीडियो चलाए उसमें ईरान की सड़कों पर अराजकता दिखाई गई थी.

टीवी स्क्रीन पर महिलाओं के बाल काटने का वीडियो चलता रहा

ईरानी ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन का कहना है कि उसने इजरायल के इस साइबर अटैक को नाकाम कर दिया है. इजरायल के इस साइबर अटैक को नाकाम करने से पहले ईरानी न्यूज चैनल पर काफी देर तक महिलाओं के बाल काटने वाला वीडियो चलता रहा.

ईरान के बैंक सेपाह और बैंक पसारगाड पर साइबर अटैक

एंटी ईरानी सरकार हैकिंग ग्रुप गोंजेश्के दारांदे और प्रीडेटरी स्पैरो ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के सरकारी बैंक, बैंक सेपाह का डेटा नष्ट कर दिया है. ये ग्रुप पहले भी कई बार ईरान पर साइबर अटैक कर चुका है. इस ग्रुप के इजरायल से संबंधित होने की आशंका है. ग्रुप ने एक पोस्ट में बताया था कि उन्होंने बैंक को इसलिए हैक किया क्योंकि बैंक ईरानी सेना को फंड देने में मदद करता है. 

पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ, ईरान के परमाणु रिएक्टर पर अटैक, ईरान ने इजरायल के अस्पताल को उड़ाया

इजरायल ने ईरान पर अपने हमले बढ़ा दिए हैं. इजरायल के लड़ाकू विमानों ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में तबाही मचा दी है.आईडीएफ ने बताया कि उन्होंने ईरान के अराक परमाणु रिएक्टर को भी निशाना बनाया है. आईडीएफ ने कहा कि खुफिया विभाग के सटीक इनपुट के बाद हमारे 40 लड़ाकू विमानों ने 100 से ज्यादा गोला-बारूद के साथ तेहरान समेत अन्य क्षेत्रों में ईरान के दर्जनों सैन्य ठिकानों पर हमला किया. आईडीएफ ने ईरान के अराक क्षेत्र में परमाणु रिएक्टर पर हमला किया, जिसमें रिएक्टर को सील करने वाली संरचना भी शामिल थी जो प्लूटोनियम प्रोडक्शन में एक मुख्य घटक है.

इजरायल पर पलटवार करते हुए ईरान ने इजरायल के सरोका अस्पताल पर अटैक किया. हमले के बाद सरोका अस्पताल में अफरातफरी मच गई और लोग वहां से भागते दिखे. ईरान के ताजा अटैक के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है. नेतन्याहू ने  सरोका अस्पताल और अन्य नागरिक इलाकों पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने के बाद जोरदार जवाब देने की कसम खाई. नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, “ईरान के आतंकवादी तानाशाह के सैनिकों ने सरोका अस्पताल और नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागीं. अब ईरान को इसकी पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.