Alert Breaking News Classified Geopolitics Middle East Reports

कर्नल काले की हत्या का जिम्मेदार इजरायल: फिलिस्तीन

फिलिस्तीन ने भारत के रिटायर्ड कर्नल वैभव अनिल काले की मौत के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. दस दिन पहले गाजा में एक हमले का शिकार हुए कर्नल काले की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में फिलिस्तीनी समकक्ष ने गहरा दुख भी जताया है. 

फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद मुस्तफा ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि “कर्नल काले गाजा में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे और राफा में वो संयुक्त राष्ट्र की साइन वाली गाड़ी से जा रहे थे जिस पर हमला कर उन्हें मार डाला गया. मुस्तफा ने लिखा कि भारतीय अधिकारी की मौत हमें याद दिलाती है कि लोगों के जीवन को बचाने और फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजरायल के नरसंहार, युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ ऐसे युद्ध को तत्काल रोका जाए.” वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे पत्र में मोहम्मद मुस्तफा ने लिखा कि “भारत ने फिलिस्तीनियों के उचित हक के लिए ऐतिहासिक रूप से समर्थन जताया है जिसके लिए फिलिस्तीन भारत का आभारी है.”

13 मई को गाजा में भारतीय मूल के रिटायर्ड कर्नल काले की एक हमले में मौत हो गई थी. पिछले कुछ हफ्तों से कर्नल काले संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के डिपार्टमेंट ऑफ सेफ्टी एंड सिक्योरिटी में कोऑर्डिनेटर के पद पर तैनात थे. यूएन ने गाजा में उन्हें ऑबजर्बर के पद पर तैनात किया था. हमले के दौरान, कर्नल काले यूएन की गाड़ी से अपने एक स्टाफ के साथ राफा के अस्पताल जा रहे थे. हमले में यूएन के दूसरे स्टाफ कर्मी घायल हो गए थे. यूएन ने हमले की जांच के आदेश दे दिए हैं. लेकिन माना जा रहा है कि टैंक के गोले से कर्नल काले की गाड़ी पर हमला किया था (गाजा में भारत के रिटायर्ड कर्नल को वीरगति, UN ऑब्जर्वर के तौर पर थे तैनात).

राफा में कहां तक पहुंचा इजरायली ऑपरेशन ?

इजरायली सेना ने राफा में ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान तीन बंधकों का शव बरामद किया है. इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के मुताबिक, “7 अक्टूबर को बंधक बनाए गए हनान याब्लोंका, मिशेल निसेनबॉम और ओरियन हर्नांदेज के शव मिल गए हैं. इजराइल पर हमले की शुरुआत वाले दिन मेफालिज्म चौराहे पर एक हमले में तीनों मारे गए थे और उनके शव गाजा ले जाए गए थे.”

7 अक्टूबर को हमास ने जल, थल, नभ से हमला करके 1000 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. तो करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था. इजरायल का दावा है कि गाजा में हमास आतंकियों ने अब भी करीब 120 लोगों को बंधक बनाकर रखा है, जिन्हें वो अपने बचने के लिए हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं.

राफा में हमास के आतंकियों के खिलाफ इजरायल का ग्राउंड ऑपरेशन लगातार तेज हो रहा है. ग्राउंड ऑपरेशन के अलावा इजरायली वायुसेना भी आतंकियों ठिकानों को टारगेट कर रही है. गाजा पट्टी में हमास के 70 से अधिक ठिकानों पर इजरायली वायुसेना ने हमला किया है. इजरायली एक्शन के चलते गाजा में रह रहे लोगों के पास खाने-पीने की चीजों की कमी हो गई है, जिस पर यूएन ने भी चिंता जताई है.

जर्मनी ने दी नेतन्याहू को चेतावनी
जर्मनी ने कहा है कि अगर इजरायली पीएम जर्मनी में कदम रखते हैं, तो फौरन गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. जर्मन चांसलन ओलाफ स्कोल्ज के प्रवक्ता ने बयान दिया है कि “जर्मनी कानून का पालन करेगा और आृलोचनाओं से घिरे इजरायली पीएम अगर जर्मनी आए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.” दरअसल आईसीसी ने नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.