Breaking News Islamic Terrorism Middle East Terrorism War

Dead body के बदले इजरायली बंधक रिहा होंगे ?

हमास चीफ याह्या सिनवार के खात्मे और इजरायल द्वारा शव की डील की खबरों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मिडिल ईस्ट के दौरे पर हैं. इजरायल की आक्रामकता के चलते मिडिल ईस्ट में टेंशन इस कदर बढ़ी हुई है कि ईरान और इजरायल में किसी भी वक्त आर या पार जैसी स्थिति है. लिहाजा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की कोशिश है कि मिडिल ईस्ट में तनाव कम किया जा सके. पिछले एक साल में 11 वीं बार एंटनी ब्लिंकन मिडिल ईस्ट गए हैं.

इजरायल के पास सिनवार का शव, करेगा बंधकों की डील?
पिछले एक सप्ताह से इजरायल के पास हमास चीफ याह्या सिनवार का शव है. बताया जा रहा है कि इजरायल की सेना हमास चीफ याह्ना सिनवार की डेड बॉडी का सौदा बंधकों की रिहाई के लिए कर सकती है. 

इजरायल को आशंका है कि 100 से ज्यादा बंधक बचे हुए हैं, जो कि हमास के कब्जे में हैं. ये बंधक सिर्फ इजरायल के नहीं बल्कि कई देशों के हैं. लिहाजा नेतन्याहू बंधकों की रिहाई पर बेहद गंभीर हैं और यही वजह है कि बंधकों की रिहाई के बिना किसी भी तरह के युद्धविराम को नेतन्याहू नहीं मानना चाहते. चूंकी सिनवार का शव इजरायल के कब्जे में है तो माना जा रहा है कि शव के बदले बंधकों की रिहाई की डील की जा सकती है. 

इजरायल ने हमास चीफ याह्या सिनवार का शव एक अज्ञात जगह पर रखा है. साथ ही बुधवार को जिस दिन सिनवार मारा गया था, तब से अबतक इजरायली सेना सिनवार से जुड़े कई वीडियो जारी कर चुकी है, ताकि हमास के बचे आतंकियों को ट्रिगर किया जा सके और अपनी डील मनवाने के लिए मजबूर किया जा सके. (सिनवार ढेर, हमास का आखिरी किला ढहा)

अमेरिकी चुनाव से पहले युद्ध रोकने की कोशिश, मानेंगे नेतन्याहू?
अपने मिडिल-ईस्ट दौरे पर हवाई जहाज में जाते हुए एक फोटो के साथ एंटनी ब्लिंकन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मैं गाजा में युद्ध को समाप्त करने, बंधकों को उनके परिवारों को वापस भेजने तथा फिलिस्तीनी लोगों की पीड़ा को कम करने के महत्व पर गहन चर्चा के लिए इजरायल तथा मध्य पूर्व के अन्य पड़ावों पर जा रहा हूं.”

इससे पहले अगस्त में एंटनी ब्लिंकन ने मिडिल ईस्ट का दौरा किया था. जिसमें इजरायल और हमास के बीच सीजफायर की फाइनल डील पर बातचीत हुई थी. उस वक्त एंटनी ब्लिंकन ने चेतावनी दी थी कि “यह अमेरिका के नेतृत्व वाली सीजफायर डील का आखिरी मौका हो सकता है.”

लेकिन इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने डील को अपनी शर्तों पर मानने की बात कही थी, जिसके बाद एंटनी ब्लिंकन और अमेरिका की सारी डील धरी की धरी रह गई थी और उसके बाद इजरायल ने कई बड़े ऑपरेशन करके हिज्बुल्लाह और हमास के चीफ नसरल्लाह और याह्या सिनवार को मौत के घाट उतार दिया. पर अब दो बड़े नेताओं की मौत के बाद इजरायल और ईरान में सीधी जंग के आसार हैं, क्योंकि नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान ने इजरायल पर 200 से ज्यादा मिसाइलों से अटैक किया था. पर अबतक इजरायल ने ईरान के उस हमले का जवाब नहीं दिया है.

एंटनी ब्लिंकन के इस दौरे से 24 घंटे पहले ही इजरायल ने लेबनान में सीरियल एयर स्ट्राइक की है. सोमवार को हुई बमबारी में लेबनान के सबसे बड़े अस्पताल रफीर हारीरा के पास की इमारत को टारगेट किया गया. (बिल में छिपे हमास चीफ का Video जारी, दुनिया को झोंक दिया जंग में)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.