Alert Breaking News Classified Geopolitics Reports

जावेद अशरफ Dy NSA, diplomats की अदला-बदली जल्द?

अमेरिका और कनाडा जैसे पश्चिमी देशों से तल्ख संबंधों के चलते भारत अपने डिप्लोमैटिक-सर्किल को ‘रीकैलिब्रेट’ करने की तैयारी कर रहा है. माना जा रहा है कि विदेश सचिव विनय क्वात्रा को जल्द अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया जा सकता है. उनकी जगह पर डिप्टी एनएसए विक्रम मिसरी को विदेश सचिव बनाया जाएगा. वहीं, भारत के लिए रफाल की ‘स्मूथ’ सप्लाई में अहम भूमिका निभाने वाले फ्रांस में राजदूत जावेद अशरफ को मिसरी की जगह डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (एनएसए) बनाए जाने की तैयारी चल रही है. 

वर्ष 2020 से जावेद अशरफ पेरिस (फ्रांस की राजधानी) में भारत के राजदूत के पद पर तैनात हैं. उनकी अगुवाई में ही पहला रफाल (या राफेल) लड़ाकू विमान फ्रांस के बोरदू (मेरीग्नेक) से भारत पहुंचा था. इससे पहले वे सिंगापुर के राजदूत भी रह चुके हैं और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पीएमओ में जावेद, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम विषयों से जुड़े थे. जावेद की पत्नी गजाला शहाबुद्दीन, बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रहे सैय्यद शहाबुद्दीन की बेटी हैं (https://x.com/JawedAshraf5/status/1287719999050850312).

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपों के चलते अमेरिका से संबंधों में आई दरार के बाद विदेश सचिव विनय क्वात्रा को वाशिंगटन डीसी भेजा जा रहा है. इसी साल जनवरी के महीने से ये पद खाली पड़ा है. क्योंकि राजदूत तरनजीत सिंह संधू रिटायर हो गए थे. रिटायरमेंट के बाद संधू भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे. उन्होंने बीजेपी के टिकट से अमृतसर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे. तभी से वाशिंगटन में भारतीय राजदूत का पद खाली पड़ा है.

हालांकि, ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि विदेश सचिव के पद से किसी सीनियर आईएफएस ऑफिसर को राजदूत के पद पर भेजा गया है. 

फिलहाल डिप्टी एनएसए के पद पर तैनात विक्रम मिसरी को विदेश सचिव बनाने जाने की खबर सामने आई है. हालांकि, विदेश मंत्रालय या फिर कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (एसीसी) की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी इस बाबत सामने नहीं आई है. 

इन नियुक्तियों के अलावा फिनलैंड में तैनात भारतीय राजदूत रवीश कुमार को अब चेक गणराज्य भेजा जा रहा है. हाल ही में चेक गणराज्य ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले भारतीय मूल के नागरिक (आरोपी) निखिल गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पण किया है. अमेरिका में निखिल पर मुकदमा चलाया जा रहा है. 

    • 2 years ago

    […] जावेद अशरफ Dy NSA, diplomats की अदला-बदली जल्द? […]

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.