Breaking News Khalistan Reports Terrorism

राहुल गांधी को मिला खालिस्तानी आतंकी पन्नू का समर्थन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सिखों को लेकर दिए बयान का खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने समर्थन किया है. पन्नू के आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने कहा जो कुछ राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा है उसी के चलते पूरी दुनिया में खालिस्तानी जनमत संग्रह आंदोलन चल रहा है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के भ्रामक, निराधार और तथ्यहीन बयानों को बेहद शर्मनाक करार देते हुए कहा कि इससे भारत की गरिमा को ठेस पहुंच रही है.

अमेरिका के दौरे पर गए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत में सिख समाज को गुरुद्वारे में कड़ा और पगड़ी पहनने की इजाज़त नहीं है, उन्हें उनके पंथ के अनुरूप व्यवहार करने से रोका जा रहा है.

पन्नू के संगठन एसएफजे ने कहा कि 1947 (भारत की आजादी) के बाद से ही सिख धर्म का भारत की सभी सरकारों ने उत्पीड़न किया है.
पन्नू ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन ऐसे समय में किया है जब उसने साथ में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा का विरोध करने का ऐलान किया है. 

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयानों को एकदम बेबुनियाद और सच्चाई से कोसों दूर बताया.

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति की रक्षा करने में सिख समाज की जो बड़ी भूमिका रही है, उसे पूरा देश मानता है और उनका सम्मान करता है. उनके बारे में इस तरह की मनगढ़ंत बातें करना, विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देता.

रक्षा मंत्री ने इसी तरह भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर भी जिस तरह के दावे राहुल गांधी ने अमेरिका की धरती पर किए हैं, वे भी भ्रामक और तथ्यों से परे हैं. (गृह मंत्री ने राहुल को दिखाया आईना, लद्दाख में चीनी कब्जे का किया था दावा)

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस तरह की गलतबयानी से राहुल गांधी को परहेज करना चाहिए.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.