Alert Breaking News Russia-Ukraine War

लावरोव-ब्लिंकन ब्राजील में, क्या होगी बात

रुस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे होने से ठीक पहले अमेरिका और रुस के विदेश मंत्री ब्राजील में होने जा रही जी-20 की एक अहम बैठक में शामिल होने जा रहे हैं. 21 फरवरी को ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास जंग इस समिट के प्रमुख एजेंडा में शामिल किए गए हैं. 

हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से कोई औपचारिक बैठक करेंगे. लेकिन माना जा रहा है कि अनौपचारिक मुलाकात जरुर संभव है. 

ब्राजील ने जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन को लेकर बयान जारी करते हुए बताया कि दोनों युद्ध (रुस-यूक्रेन और इजरायल-हमास) को सम्मेलन में चर्चा के लिए शामिल किया गया है. 

24 फरवरी को रुस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे होने जा रहे हैं. लेकिन युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में रूसी सेना ने यूक्रेन के कब्जे से अवदिवका शहर को अपने अधिकार-क्षेत्र में ले लिया है. वहीं अमेरिकी संसद (कांग्रेस) ने यूक्रेन को सहायता देेने से मना कर दिया है. इसके कारण युद्ध में यूक्रेन बैकफुट पर दिखाई पड़ रहा है. 

पिछले साल सितंबर के महीने में राजधानी दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन में रुस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा नहीं की गई थी. लेकिन इसके बावजूद भारत की पहल पर रुस और अमेरिका सहित सभी देश ग्रेन-डील यानी अनाज करार के लिए तैयार हो गए थे. इसे भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा गया था. 

ReplyForwardAdd reaction
ReplyForwardAdd reaction

 

ReplyForwardAdd reaction

 

ReplyForwardAdd reaction
ReplyForwardAdd reaction

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.