Breaking News Reports Viral News

न्यूजीलैंड का जहाज डूबा, Lesbian कैप्टन बेकसूर

न्यूजीलैंड के एक युद्धपोत के समंदर में आग लगने के बाद डूबने से विवाद खड़ा हो गया है. विवाद इसलिए नहीं कि न्यूजीलैंड की नौसेना के जंगी बेड़े में अब मात्र पांच युद्धपोत बचे है. बल्कि विवाद डूबने वाले जहाज की ‘लेस्बियन’ (समलैंगिक) कैप्टन को लेकर.

रविवार (06 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड नेवी के हाइड्रोग्राफिक जहाज मनावनोई के समाओ तट के करीब भीषण आग लग गई थी. आग लगने के कारण जहाज पर तैनात महिला कैप्टन यवोनी ग्रेय सहित सभी 75 नौसैनिकों को रेस्क्यू कर लिया गया था. लेकिन बाद में ये जहाज समंदर में डूब गया था.

न्यूजीलैंड के जहाज के समंदर में डूबने के बाद कोहराम मच गया. पहला कारण तो इसलिए कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार था कि न्यूजीलैंड का कोई जहाज समंदर में डूब गया था. दूसरा कारण ये कि न्यूजीलैंड की नेवी में पहले से ही बेहद कम जहाज थे. ऐसे में मनावनोई के डूबने से न्यूजीलैंड की नौसेना को बड़ा झटका लगा. वर्ष 2019 में न्यूजीलैंड के जंगी बेड़े में शामिल किए गए मनावनोई जहाज की कुल कीमत करीब 100 मिलियन डॉलर थी.

बड़ा विवाद हालांकि, न्यूजीलैंड की नौसेना में अधिकारियों और नौसैनिकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर खड़ा हुआ. न्यूजीलैंड नौसेना के पूर्व-अधिकारियों ने नेवी में योग्यता की जगह सभी वर्गों को समाहित करने पर सवाल खड़े किए. आरोप लगाया कि कैप्टन यवोनी ग्रेय को जब जंगी जहाज कमांड करने का अनुभव नहीं था तो इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों दी गई.

गुरुवार को हालांकि, न्यूजीलैंड की रक्षा मंत्री जूडिथ कॉलिन्स ने ‘आर्म्स-चेयर’ जनरल और सोशल मीडिया ‘ट्रोलिंग’ को आड़े हाथों लिया. कॉलिन्स ने कहा कि मनावनोई जहाज के डूबने में कैप्टन के ‘जेंडर’ का कोई लेना-देना नहीं है. रक्षा मंत्री ने ये जरूर कहा कि जहाज के डूबने के कारण पता करने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दे दिए गए हैं.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.