Breaking News Reports

प्रयागराज के तालाब में लाइट एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

यूपी के प्रयागराज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट हवा में डगमगाते हुए एक तालाब में गिर गया. जैसे ही लोगों ने हवा से विमान को गिरते हुए देखा, मौके पर पायलट की जान बचाने के लिए दौड़ पड़े. कुछ कॉलेज छात्रों की दिलेरी से तालाब में गिरे दो पायलट समेत 03 लोगों को रेस्क्यू कर लिया. वहीं हादसे की जांच भी शुरु की गई है.

तालाब में समाया वायुसेना का ट्रेनी विमान

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे भारतीय वायुसेना का एक माइक्रोलाइट ट्रेनी विमान प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे विमान लहराते हुए नीचे की ओर गिर रहा है और चंद सेकेंड में ये तालाब में समा जाता है. 

बमरौली वायुसेना स्टेशन से नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकले इस विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. विमान का संतुलन बिगड़ने पर दोनों पायलटों ने इमरजेंसी पैराशूट से छलांग लगा दी, जबकि विमान सीधे जलकुंभी से भरे तालाब में जा गिरा. 

मौके पर प्रशासन और रेस्क्यू टीम से पहले स्थानीय लोग पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने ट्रेनी विमान के पायलट को बचा लिया गया है.

माघ मेला के बेहद करीब हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि विमान के तालाब में गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और काला धुआं उठने लगा. जिस जगह हादसा हुआ उसके बेहद करीब माघ मेला चल रहा है.  

चश्मदीदों के मुताबिक, रॉकेट जैसी आवाज आई. आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग दलदल में फंसे थे. जिसके बाद स्थानीय लोग फौरन तालाब में कूद गए और 3 लोगों को बाहर निकाला है.

वहीं कुछ चश्मदीदों ने कहा, कि उनके सामने ही प्लेन क्रैश हुआ. गिरने के बाद लोगों को लगा कि शायद फट जाएगा. लेकिन फटा नहीं. प्लेन से पैराशूट के जरिए लोग तालाब में कूद गए, जिसके बाद हम लोग उन्हें बचाने के लिए भागे, पुलिस को कॉल किया. दोनों पायलट सुरक्षित निकाल लिए गए.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.