Breaking News Lone-Wolf Terrorism

न्यू ईयर पर अमेरिका में लोन वुल्फ-अटैक, 10 की मौत

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले आतंकी हमले से दहल गया है अमेरिका. न्यू ईयर के पहले ही दिन अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में एक पिकअप ट्रक के भीड़ में घुसने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए.

शुरुआत में तो ये एक हादसे का मामला लगा पर न्यू ओर्लियंस के मेयर ने घटना को आतंकी हमला करार दिया है. जिसके बाद आशंका लोन वुल्फ अटैक की जताई जा रही है. एफबीआई ने इस घटना को आतंकी हमला माना है और घटना स्थल के कई दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आए हैं. (https://x.com/fbi/status/1874466901109121382?s=46)

अमेरिका में गाड़ी ने लोगों को जानबूझकर कुचला, फायरिंग की

यह घटना न्यू ओर्लियंस में नए साल के जश्न के अंत में और शहर के कैसर सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फुटबॉल क्वार्टर फाइनल ऑल स्टेट बाउल की शुरुआत से कुछ घंटे पहले हुई, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति की उम्मीद थी.

चश्मदीदों के मुताबिक, “मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की तेज रफ्तार गाड़ी आई और भीड़ पर चढ़ा दी. ऐसा लगता है कि हमला जानबूझकर किया गया था. ड्राइवर ने वाहन से उतरने से पहले बंदूक से जमकर फायरिंग की. इसके बाद पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी. हमले का बाद अफरातफरी और चीखपुकार मच गई.” 

मेयर ने बताया आतंकी हमला, एफबीआई ने किया खंडन 

न्यू ओर्लियंस पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि- “शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार ऐसा लगता है कि एक वाहन ने लोगों के समूह में घुसकर कुचल दिया.” 

वहीं ओर्लियंस के मेयर ने इसे एक आतंकी हमला बताया है. ओर्लियंस के मेयर के मुताबिक-“नए साल के दिन भीड़ में कार घुसने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की घटना आतंकवादी हमला है.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की तेज रफ्तार गाड़ी आई और भीड़ पर चढ़ा दी.” हालांकि, बाद में एफबीआई ने इसका खंडन कर दिया. मेयर के बयान का खंडन करते हुए एफबीआई ने कहा कि ‘यह कोई आतंकवादी घटना नहीं है.’

मारा गया संदिग्ध, पहचान सीक्रेट रखी गई

न्यू ओर्लियंस में लोगों को कार से कुचलने और गोलीबारी करने का संदिग्ध पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है. हालांकि पुलिस ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. न्यू ओर्लियंस पुलिस ने लोगों को क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है. वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. माना जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.