Alert Conflict Current News Kashmir

कश्मीर के थाने में सैनिकों का हंगामा, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 16 सैनिकों पर एफआईआर

कुपवाड़ा के पुलिस स्टेशन में घुसकर मारपीट करने के आरोप में जम्मू कश्मीर पुलिस ने भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित कुल 13 सैनिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामला टेरीटोरियल आर्मी (टीए) के एक जवान को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले जाने का है जिस पर ड्रग्स तस्करी का आरोप है. 

जानकारी के मुताबिक, कुपवाड़ा की टीए यूनिट में कार्यरत एक स्थानीय कश्मीरी जवान को  कुपवाड़ा पुलिस ने उसके घर से हिरासत में लिया था. पुलिस का आरोप है कि स्थानीय जवान नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी में लिप्त था. इस बात से जवान की टीए यूनिट के अधिकारी आग-बबूला हो गए. आरोप है कि टीए यूनिट में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी एक दर्जन से ज्यादा सैनिकों के साथ थाने पहुंचे और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट की. पुलिस का आरोप है कि लेफ्टिनेंट कर्नल और दूसरे सैनिक आरोपी जवान को भी अपने साथ छुड़ाकर ले गए. इस दौरान सभी सैनिक हथियार लिए हुए थे. 

हालांकि, शुरुआत में मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई लेकिन जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल सहित कुल 16 सैनिकों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, अपहरण करने और बंधक बनाने जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का आरोप है कि टीए यूनिट के सैनिक अपने साथ एक पुलिसकर्मी को भी अपने साथ ले गए थे. हालांकि, सीनियर अधिकारियों के दखल के बाद पुलिसकर्मी को सैनिकों ने रिहा कर दिया है. 

इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें हथियार लिए हुए सैनिक थाने के भीतर दाखिल हो रहे हैं. वीडियो में थाना परिसर में भारी भीड़ जमा है जिसमें कुछ लोग सिविल वर्दी में दिखाई पड़ रहे हैं. वीडियो में सैनिक एक शख्स को थप्पड़ मारकर ले जाते हुए भी दिखाई पड़ रहे हैं (https://x.com/TacticalTribun/status/1796019439080554908).

पुलिस और सैनिकों के बीच झड़प के इस मामले पर सेना और रक्षा मंत्रालय का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन सूत्रों ने साफ किया कि सैनिकों ने थाने में किसी के साथ मारपीट नहीं की थी. 

ReplyForwardAdd reaction

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.