Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

बिना ट्रांसलेटर के Russian समझते हैं मोदी: पुतिन

भारत और रूस के संबंध इतने अच्छे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘बिना ट्रांसलेटर’ के मेरी बातें समझ सकते हैं. ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी का रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन शब्दों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया.

मंगलवार को पीएम मोदी जब रूस के कज़ान शहर पहुंचे तो पारंपरिक तातार शैली में रूसी युवतियों ने हाथों में केक और लड्डू के साथ अगवानी की. इस दौरान तातारिस्तान के प्रमुख भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे.

कज़ान एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधे ब्रिक्स समिट के आयोजन-स्थल पहुंचे जहां पुतिन ने पीएम मोदी को देखते हुए गले लगा लिया.

ब्रिक्स समिट के इतर, मोदी और पुतिन ने भारत और रूस के द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया. मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे. पुतिन के साथ रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव उपस्थित थे. (https://x.com/neeraj_rajput/status/1848690524284125454)

वार्ता की शुरुआत पुतिन ने रूसी भाषा में की तो पीएम मोदी मंद-मंद मुस्कुराने लगे. ये देखकर पुतिन ने रूसी भाषा में ही कहा कि “हमारे संबंध इतने अच्छे हैं कि आप (मोदी) मेरी बात बिना ट्रांसलेटर के समझ पा रहे हैं.” (https://x.com/neeraj_rajput/status/1848717119921193119)

पिछले चार महीने में पीएम मोदी और पुतिन की ये दूसरी मुलाकात थी. इससे पहले 8-9 जुलाई को भी मॉस्को दौरे के दौरान दोनों के बीच गहन चर्चा हुई थी.

पुतिन ने भारत के साथ ‘प्रिविलेज और स्ट्रेटेजिक संबंधों’ का जिक्र करते हुए नवंबर के महीने में दिल्ली में होने जा रही इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन की बैठक का जिक्र किया.

वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कज़ान शहर में भारत के नए वाणिज्यिक दूतावास की जानकारी दी. साथ ही ब्रिक्स की दुनिया में अपनी ‘अलग पहचान बनाने’ और कई देशों के शामिल होने का जिक्र किया.

पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग के ‘शांतिपूर्ण समाधान’ के लिए भी भारत का समर्थन दोहराया. (https://x.com/narendramodi/status/1848676010096521288)

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.