Alert Breaking News Classified Geopolitics Middle East Reports War

मोसाद एजेंट तुर्की में गिरफ्तार, फिलिस्तीनी नेताओं की जासूसी का आरोप

तुर्किए (तुर्की) ने इजरायल कr खुफिया एजेंसी मोसाद के फाइनेंस हेड को गिरफ्तार करने का दावा किया है. इस्तांबुल पुलिस ने मोसाद के वित्तीय नेटवर्क प्रमुख रेक्सहेपी को अंकारा से गिरफ्तार किया है. 
तुर्किए पुलिस के मुताबिक मोसाद के जासूस और फाइनेंस हेड रेक्सहेपी मोसाद के इशारे पर फिलिस्तीनी राजनेताओं के खिलाफ ड्रोन से सर्वेक्षण और मनोवैज्ञानिक ऑपरेशन कर रहा था.

तुर्की ने दिया मोसाद को झटका, बड़ा जासूस गिरफ्तार
तुर्की की खुफिया एजेंसी एमआईटी ने इस्तांबुल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लिरिडॉन रेक्सहेपी की पहचान की है. लिरिडॉन, मूल रुप से पूर्वी यूरोप देश कोसोवा का रहने वाला है. एमआईटी जांच के बाद गिरफ्तार किए शख्स को मोसाद के वित्तीय नेटवर्क का प्रमुख बताया है. दावा है कि रेक्सहेपी तुर्की में रहकर मोसाद के फाइनेंस को देखता था.

जांच में पता चला है कि लिरिडॉन रेक्सहेपी ने सीरिया पर खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए तुर्की में फील्ड एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे. रेक्सहेपी की गतिविधियों को देखने के बाद तुर्की खुफिया एजेंसी कई दिनों से उसपर कड़ी नजर रख रही थी.

तुर्की से लेकर कई देशों में मोसाब एजेंट सक्रिय
पकड़े गए मोसाद फाइनेंसियल हेड ने वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से तुर्की में फील्ड जासूसों को बड़ी मात्रा में धन ट्रांसफर किया था. इस्तांबुल पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त को रेक्सहेपी तुर्की आया. इसके बाद से उसकी गतिविधियों पर नज़र रखी गई. 30 अगस्त को एमआईटी और इस्तांबुल पुलिस ने रेक्सहेपी को हिरासत में लिया तो उसने पैसे ट्रांसफर करने की बात स्वीकार की. इसे मोसाद के वित्तीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो गया.

एमआईटी और इंस्ताबुल पुलिस के मुताबिक, मोसाद ने पूर्वी यूरोपीय देशों खासतौर पर कोसोवो के माध्यम से तुर्की में अपने फील्ड एजेंटों को वेस्टर्न यूनियन और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से पैसे पहुंचाए हैं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.