Breaking News NATO Russia-Ukraine War

यूक्रेन को नहीं मिलेगी NATO की सदस्यता, ट्रंप का सीक्रेट प्लान आउट

रूस-यूक्रेन जंग को रोकने के लिए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सीक्रेट प्लान सामने आ गया है. प्लान के मुताबिक, यूक्रेन को जल्द नाटो की सदस्यता नहीं मिलेगी. साथ ही रूस पर लगे प्रतिबंध थोड़े कम कर दिए जाएंगे.

रूस-यूक्रेन के लिए ट्रंप द्वारा नियुक्त किए गए खास दूत कीथ केलोग के जरिए ये प्लान सामने आया है. कीथ के मुताबिक, दोनों देशों के बीच युद्धविराम के लिए सबसे पहले फ्रंटलाइन पर जंग पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. युद्धविराम के बाद दोनों देशों के बीच एक डी-मिलिट्राइज जोन बनाया जाएगा.

कीथ ने हालांकि, युद्धविराम को लेकर सबसे बड़ा खुलासा ये किया है कि यूक्रेन को अनिश्चित समय के लिए नाटो की सदस्यता से दूर रखा जाएगा.

शनिवार को ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने युद्धविराम के लिए नाटो की सदस्यता की मांग की थी. साथ ही जेलेंस्की ने कहा था कि युद्धविराम के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दूसरी शर्त मानने के लिए तैयार है. इस शर्त के मुताबिक, यूक्रेन उन इलाकों पर कब्जा करने की कोशिश नहीं करेगा जिन्हें रूस की सेना ने जंग के दौरान अपने अधिकार-क्षेत्र में कर लिया है. (जेलेंस्की युद्ध रोकने के लिए तैयार, NATO की चाहिए लेकिन सदस्यता)

कीथ ने भी ट्रंप के शांति प्लान में कहा है कि रूस द्वारा कब्जा किए गए इलाकों को वापस लेने के लिए यूक्रेन डिप्लोमेसी का सहारा ले सकता है. यानी युद्ध के जरिए यूक्रेन इन इलाकों को वापस लेने की कोशिश नहीं करेगा.

कीथ के मुताबिक, रूस पर लगे प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी लेकिन रूस की ऊर्जा निर्यात पर टैक्स लगाया जाएगा, जिसे यूक्रेन के पुनर्निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.