Africa Alert Breaking News Geopolitics IOR

ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे… एडमिरल त्रिपाठी ने गाने के जरिए तंजानिया के साथ दिखाई प्रतिबद्धता

अफ्रीकी देश तंजानिया के साथ पहली बार शुरु हुए नेवी एक्सरसाइज एकेमी के दौरान नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी का एक अलग अंदाज देखने को मिला है. नौसेना के अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने अपने बॉलीवुड गाने के जरिए तंजानिया को कह दिया है कि ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे’. एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने तंजानिया के रक्षा प्रमुख जनरल जॉन जैकब मकुंडा के हाथों में हाथ डालकर ये गाना गाया है. गाने का वीडियो वायरल है और लोग समंदर के सिकंदर यानी भारतीय नेवी और उसके प्रमुख की तारीफ करते नहीं थक रहे.

तंजानिया में एकेमी एक्सरसाइज, एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने गाने के जरिए बताया भारत-तंजानिया के संबंध मजबूत

नौसेना अध्यक्ष इन दिनों तंजानिया के दौरे पर हैं. एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारत और कई अफ्रीकी देशों की नौसेनाओं के बीच होने वाले  बड़े युद्धाभ्यास- एकेमी के साक्षी बने हैं. भारतीय नौसेना और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स तंजानिया के दार-एस-सलाम में ‘अफ्रीका इंडिया की मैरीटाइम एंगेजमेंट’ (एआईकेईवाईएमई) नाम के नौसेना अभ्यास की सह-मेजबान हैं. इस एक्सरसाइज के बीच एक कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिनेश त्रिपाठी, तंजानिया के सैन्य अधिकारी के साथ माइक पर गाना गाते हुए संबंधों को मजबूत करने पर प्रतिबद्धता जताते हैं. दिनेश त्रिपाठी ने तंजानिया के सैन्य अधिकारी का हाथ पकड़ कर बॉलीवुड फिल्म शोले का मशहूर गाना, “ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे, छोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे.”

16 अप्रैल तक तंजानिया दौरे पर रहेंगे एडमिरल

भारतीय नौसेना के मुताबिक एडमिरल दिनेश त्रिपाठी 16 अप्रैल तक तंजानिया के आधिकारिक दौरे पर हैं. नौसेना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, यह यात्रा भारत और तंजानिया के बीच समुद्री सहयोग और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में रक्षा साझेदारी को बढ़ाने के भारत के संकल्प को रेखांकित करती है। यह दौरा भारत की समुद्री कूटनीति को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. 

अफ्रीका के दस मित्र-देशों की नौसेनाएं ले रहीं हिस्सा 

एक्सरसाइज में कोमोरोस, जिबूती, इरिट्रिया, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और साउथ अफ्रीका की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं. खास बात ये है कि जिबूती में चीन ने अपना पहला विदेशी नेवल बेस स्थापित किया है. जिबूती में अमेरिका के बाद चीन, दूसरा ऐसा देश है जिसकी नौसेना ने अपना बेस बनाया है. हाल ही में मॉरीशस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक दक्षिण के साथ भारत के सहयोग के लिए महासागर (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ एक्रॉस रीजन) दृष्टि की घोषणा की थी.

समुद्री-दस्यु और तस्करी से ग्रस्त है अफ्रीका से सटा हिंद महासागर अफ्रीका से सटा हिंद महासागर क्षेत्र, समुद्री डकैतों से ग्रस्त रहा है. ऐसे में एशिया, अफ्रीका और यूरोप के बीच समुद्री-व्यापार बाधित होता है. साथ ही ड्रग्स और हथियारों की तस्करी और गैर-कानूनी फिशिंग जैसी गतिविधियां भी देखने को सामने आती हैं. ऐसे में ऐकेमी एक्सरसाइज के दौरान, हार्बर चरण में समुद्री डकैती और सूचना साझा करने पर टेबलटॉप और कमांड पोस्ट अभ्यास शामिल है. साथ ही सीमैनशिप और विजिट बोर्ड सर्च एंड सीजर (वीबीएसएस) पर प्रशिक्षण किया जा रहा है समुद्री चरण में सीमैनशिप इवोल्यूशन, सर्च एंड रेस्क्यू, वीबीएसएस, छोटे हथियारों की फायरिंग और हेलीकॉप्टर ऑपरेशन शामिल हैं.


Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0