Breaking News Geopolitics Indian-Subcontinent Reports

नेपाली मिलिट्री बैंड पुणे में, सेना दिवस पर बजाएगा दोस्ती की धुन

इस साल पुणे में होने जा रही आर्मी डे परेड (15 जनवरी) में नेपाली सेना का बैंड भी हिस्सा लेगा. भारतीय सेना के इतिहास में ये पहली बार है कि किसी दूसरे देश की सेना का मिलिट्री बैंड शिरकत करेगा.

भारतीय सेना के मुताबिक, “दोस्ती और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के प्रतीक स्वरूप, 33 सदस्यीय नेपाली सेना का बैंड आर्मी डे परेड में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहा है. इस बैंड में तीन महिला संगीतकार भी शामिल हैं.”

सेना के मुताबिक, परेड में नेपाली बैंड अपनी संगीत प्रस्तुति से आयोजन में रंग भरते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएगा.

शुक्रवार को नेपाली सेना का ये बैंड सोनौली बॉर्डर पार कर भारत पहुंचा. सोनौली से बस के जरिए मिलिट्री बैंड गोरखपुर पहुंचा. दोपहर, भारतीय वायुसेना के सी-295 एयरक्राफ्ट से ये बैंड पुणे के लिए रवाना हुआ.

पिछले तीन सालों से भारतीय सेना, अपना स्थापना दिवस राजधानी दिल्ली से बाहर मनाती है. इस साल ये स्थापना दिवस पुणे में मनाया जा रहा है.

भारतीय सेना हर साल 15 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाती है. क्योंकि इसी दिन 1949 में पहली बार किसी भारतीय मिलिट्री कमांडर (फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा) ने सेना की कमान संभाली थी. (https://youtu.be/Ut2aRdF6BQM?si=5Szmc8byiytZECP9)

नेपाली सेना प्रमुख हैं इंडियन आर्मी के हॉनरेरी जनरल

खास बात ये है कि नेपाली सेना के प्रमुख को भारतीय सेना के हॉनरेरी जनरल की रैंक दी जाती है. इसी तरह, भारतीय सेना के चीफ को भी नेपाली सेना के हॉनरेरी जनरल की रैंक से नवाजा जाता है.

हाल ही में नेपाली सेना के प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल भारत के दौरे पर आए थे. इस दौरान राष्ट्रपति (और सशस्त्र सेनाओं की सुप्रीम कमांडर) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जनरल सिगडेल को हॉनरेरी जनरल की उपाधि से सम्मानित किया था. (नेपाल आर्मी चीफ को Drone किया भेंट, अग्निवीर पर चर्चा का जिक्र नहीं)

सूर्यकिरण एक्सरसाइज

भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच इन दिनों सल्जहंडी (नेपाल) में सालाना सूर्यकिरण युद्धाभ्यास चल रहा है (31 दिसंबर-13 जनवरी). दोनों देशों के करीब 700 सैनिक इस मिलिट्री एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहे हैं.

एक्सरसाइज के दौरान, दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां, काउंटर इनसर्जेंसी एंड काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन सहित प्राकृतिक आपदा और मानवीय सहायता जैसी ड्रिल का अभ्यास कर रही हैं.  

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.