Africa Breaking News Conflict Islamic Terrorism

बोको हरम के 76 आतंकी ढेर, नाइजीरिया का आतंकी संगठनों पर बड़ा प्रहार

नाइजीरिया में बोको हरम और आईएस के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में 76 आतंकियों को मार गिराया गया है. नाइजीरियाई सेना की बड़ी कार्रवाई में 72 आतंकी धर दबोचे गए है. आतंकियों के कब्जे से आठ बंधकों को भी छुड़ाने का दावा नाइजीरिया ने किया है.

नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, बोर्नो में आतंकियों के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन छेड़ा गया था, 7 दिनों में 76 आतंकियों को ढेर करने के अलावा 72 आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है. वहीं आतंकियों के कब्जे से 8 लोगों को छुड़ाया गया है, जिन्हें आतंकियों ने किडनैप किया था. 

40 किसानों की हत्या के बाद शुरु हुआ ऑपरेशन

नाइजारियाई सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन बोको हराम समूह के उन क्षेत्रों में चलाया गया जो इस्लामिक स्टेट आतंकियों के साथ हैं. सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, बोर्नो राज्य में हाल ही में बोको हराम आतंकियों ने 40 किसानों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद आतंकियों की धरपकड़ शुरु की गई. 7 जनवरी से 13 जनवरी तक चले इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं, जबकि  के नाइजीरियाई सेना के सभी सदस्य सुरक्षित हैं.  

नाइजीरियाई सेना ने गलती से अपने लोगों को मारा

इसी सप्ताह नाइजीरिया में गलती से की गई सैन्य फायरिंग में 16 आम लोगों की मौत हो गई थी. घटना नाइजीरिया के जम्फरा इलाके में हुई थी.

नाइजीरिया की डिफेंस फोर्स ने गलती से लोगों को क्रिमिनल गैंग का समझ लिया और पायलट ने हवाई फायरिंग कर दी. लेकिन जिन लोगों पर फायरिंग की गई वो कोई क्रिमिनल नहीं बल्कि आम लोग थे. बताया जा रहा है कि कुछ क्रिमिनल गैंग ने एक गांव पर अटैक किया था, डाकुओं से मुकाबला करने के लिए सेल्फ डिफेंस में गांव वालों ने हथियार उठाकर डाकुओं को भगाया. इस बीच सेना को लगा कि वो क्रिमिनल गैंग के हैं और कन्फ्यूजन में सेना ने फायरिंग कर दी. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.