Breaking News Indian-Subcontinent Islamic Terrorism Reports

बांग्लादेश में जाकिर नाईक की नो एंट्री, भारत ने जताया था विरोध

भारत की तीखी प्रतिक्रिया के बाद भगोड़े कट्टरपंथी जाकिर नाइक की अब बांग्लादेश में नहीं होगी एंट्री. हाल ही में बांग्लादेश सरकार जाकिर नाइक के स्वागत की तैयारी में जुटी हुई थी. इसी महीने के अंत में 28-29 नवंबर को ढाका में जाकिर नाइक के एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि जाकिर नाइक अगर बांग्लादेश आता है, तो उसके प्रत्यर्पण की उम्मीद की जाएगी.

जाकिर नाइक के भारत प्रत्यर्पण से डरा बांग्लादेश, किया कार्यक्रम रद्द

बांग्लादेश में शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद से बांग्लादेश में आए दिन कट्टरपंथियों के प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. पिछले महीने पाकिस्तान के खूंखार आतंकी और लश्कर सरगना हाफिज सईद के करीबी मौलाना इब्तिसाम इलाही जहीर ने संवेदनशील इलाके में पहुंचकर भारत के खिलाफ मरने मारने की बात की थी, तो अब दूसरे कट्टरपंथी और भारत के भगोड़े जाकिर नाइक के बांग्लादेश में एक भव्य कार्यक्रम किया जाना था. 

एक इवेंट कंपनी के एक आयोजक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि वे डॉ. ज़ाकिर नाइक बांग्लादेश टूर 2025 का आयोजन ढाका में 28-29 नवंबर को करने वाले हैं. कंपनी ने दावा किया था कि इस कार्यक्रम के लिए उन्हें सरकार की अनुमति भी मिल चुकी है.  

लेकिन अब खुलासा हुआ है कि दी गई परमिशन वापस ले ली गई है. यानि जाकिर नाइक जैसा कट्टरपंथी बांग्लादेश नहीं आएगा.

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया ने बदल दिया माहौल

जाकिर नाइक के बांग्लादेश दौरे पर भारत की भी पैनी नजर थी. विदेश मंत्रालय के एक बयान ने कट्टरपंथियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि “अगर जाकिर नाइक ढाका पहुंचते हैं, तो उनकी भारत को प्रत्यर्पण की उम्मीद की जाएगी.”

बताया जा रहा है कि इसी बयान के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकारों की एक हाईलेवल बैठक की गई. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एसएम महबूबुल आलम ने कहा कि “भारत के विदेश मंत्रालय की टिप्पणियों को ढाका ने नोट किया है.” 

साथ ही प्रवक्ता ने ये भी कहा, कि “हम मानते हैं कि कोई भी देश जिसमें भारत भी शामिल है किसी भी आरोपी या फरार व्यक्ति को शरण नहीं देनी चाहिए.”

भारत का भगोड़ा है जाकिर नाइक, मलेशिया में रहता है

जाकिर नाइक उस वक्त सुर्खियों में आया था जब बांग्लादेश में बम धमाकों में नाम आया था. जिस शख्स ने धमाका किया था वो जाकिर नाइक के भाषण सुनता था और प्रभावित था. जाकिर नाइक का नाम सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की तो जाकिर नाइक की एक-एक करतूत खुलने लगी. भारत के मुंबई में पैदा हुआ जाकिर नाइक लंबे समय से इस्लामिक उपदेश देता रहा है. खुले आम टीवी पर दूसरे धर्म के लोगों को इस्लाम में शामिल कराता रहा है. 

नाइक पर 193 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. गिरफ्तारी के डर से जाकिर मलेशिया भाग गया. साल 2016 से ही जाकिर नाइक मलेशिया में है.

विवादित धर्म प्रचारक जाकिर नाइक साल 2017 से मलेशिया में है. नाइक को कई बार पीएम इब्राहिम के साथ देखा गया है, दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं. नाइक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई गंभीर केस दर्ज हैं. कोर्ट ने जाकिर को भगोड़ा घोषित किया हुआ है.

नाइक के खिलाफ 2016 में एंटी-टेरर लॉ के तहत केस दर्ज किया गया था. भारत के भगोड़े जाकिर पर मलेशिया में भी अल्पसंख्यक हिंदुओं और चीन के लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप है. नाइक ने एक भड़काऊ भाषण दिया था, जिसमें कहा था कि “मलेशिया में हिंदुओं को भारत के मुस्लिमों के मुकाबले 100 गुना ज्यादा अधिकार मिले हैं.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.