Breaking News Indo-Pacific Islamic Terrorism Reports

भारत की चापलूसी में जुटा व्हाइट हाउस, ट्रंप-मोदी के रिश्तों का दिया हवाला

व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अक्सर बातचीत होती है. दोनों के बीच भारत-अमेरिका के ट्रेड डील समेत कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जाती है. ट्रंप के टैरिफ दबाव और बार-बार भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट लेने के चलते दोनों देशों में रिश्ते थोड़े तल्ख हैं. लेकिन व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को कहा कि ट्रंप और मोदी में सब ठीक है, दोनों अक्सर बातें करते हैं.

पीएम मोदी का सम्मान करते हैं ट्रंप: कैरोलिन लेविट

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य को लेकर बहुत सकारात्मक महसूस करते हैं. जैसा कि आप जानते हैं कि कुछ हफ्ते पहले उन्होंने दीपावली के अवसर पर ओवल ऑफिस में कई वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी और उस दौरान प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से फोन पर बात भी की थी.’’ 

आपको बता दें कि पिछले महीने ट्रंप ने ओवल ऑफिस में दीपावली समारोह की मेजबानी की थी, जिसमें अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा, समेत कई प्रमुख भारतीय-अमेरिकी कारोबारी नेता और सामुदायिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे. ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन पर दिवाली की शुभकामनाएं भी दी थीं. और कहा था कि  भारत और अमेरिका दोनों मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहेंगे.

सर्जियो गोर भारत के लिए बेहतरीन प्रतिनिधि: कैरोलीन लेविट

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के बारे में भी बात की. कहा कि “भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर बेहतरीन प्रतिनिधि हैं, जो वाशिंगटन का बहुत अच्छी तरह प्रतिनिधित्व करेंगे.”

हाल ही में सर्जियो गोर एक ट्रिप पर नई दिल्ली आए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी. सर्जियो गोर को राजनयिक अनुभव न के बराबर है, बावजूद इसके ट्रंप ने अपना खास होने के नारे गोर को भारत-अमेरिका के संबंधों को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत के लिए नामांकित किया है.

ट्रंप ने रूसी तेल को लेकर किया दावा, विदेश मंत्रालय ने खारिज किया

हाल ही में ट्रंप ने ये दावा किया था कि पीएम मोदी ने आश्वासन दिया है कि रूसी तेल खरीदना भारत बंद कर देगा. ट्रंप ने कहा है कि पीएम मोदी ने उनसे बातचीत के दौरान ऐसी बात की. लेकिन विदेश मंत्रालय ने ऐसी किसी बातचीत का जानकारी न होने की बात करते हुए ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया था. 

पिछले सप्ताह ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की थी. ट्रंप ने कहा था कि “प्रधानमंत्री मोदी को सबसे अच्छे दिखने वाले और शानदार व्यक्ति हैं.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.