Breaking News Reports

साइबर सिक्योरिटी की पहली एक्सरसाइज, NSCS ने कसी कमर

देश की साइबर सुरक्षा को मजबूती प्रदान के उद्देश्य से पहली बार नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट (एनएससीएस) ने बेहद ही खास एक्सरसाइज का आयोजन किया है. राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी (आरआरयू) के साथ मिलकर एनएससीएस ने सोमवार को भारत नेशनल साइबर सिक्योरिटी एक्सरसाइज (भारत एनसीएक्स-2024) को लॉन्च किया.

एनएससीएस, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल के अधीन संस्था है और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों पर पैनी नजर रखती है.

जानकारी के मुताबिक, 12 दिनों कर चलने वाली इस एक्सरसाइज में साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स और लीडर्स को साइबर खतरों से निपटने की तैयारी कराना है. इस दौरान एडवांस साइबर डिफेंस, साइबर अटैक से निपटने के लिए क्षमताएं और स्ट्रेटेजिक निर्णय लेने के लिए तैयार करना है.

एक्सरसाइज के दौरान आईटी और ओटी सिस्टम पर साइबर अटैक का लाइव-फायर सिम्युलेशन की ड्रिल की जाएगी. इसके अलावा सरकारी और इंडस्ट्री स्टेक-होल्डर्स के साझा प्लेटफॉर्म पर ट्रेनिंग कराई जाएगी.

साइबर एक्सरसाइज के दौरान गवर्नमेंट, पब्लिक और प्राईवेट सेक्टर के चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर्स के बीच चर्चा भी आयोजित की जाएगी. एक्सरसाइज के इतर साइबर सिक्योरिटी से जुड़े स्टार्टअप एक प्रदर्शनी भी आयोजित करेंगे जिसमें देश के साइबर सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित रखने के इनोवेटिव सॉल्यूशंस को साझा किया जाएगा.

एक्सरसाइज के पहले दिन, नेशनल साइबर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर, लेफ्टिनेंट जनरल एम यू नायर (रिटायर) और आरआरयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) बिमल एन पटेल ने सम्मेलन को संबोधित किया.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.