Alert Breaking News Geopolitics India-Pakistan

Pakistan की अमेरिका में बेइज्जती, चीन नहीं भारत से करो दोस्ती !

दुनिया के सामने कश्मीर पर रोने-गिड़गिड़ाने और अपने देश के लिए भीख मांगने के लिए कुख्यात पाकिस्तान अमेरिका से नजदीकियां बढ़ाने में जुट गया है. चीन की सरपरस्ती पर पल रहा पाकिस्तान, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू मामले में भारत और अमेरिका के बीच दूरी का फायदा उठाने की फिराक में है. पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर अमेरिका के दौरे पहुंच गए हैं. पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की, इस उम्मीद में कि भारत से तल्खी का फायदा उठाया जा सके. पर भारत की ताकत को मानने वाले अमेरिका ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब दे दिया है.

चीन से दूरी, भारत से दोस्ती करो- एंटनी ब्लिंकन
वाशिंगटन दौरे पर गए आर्मी चीफ असीम मुनीर को अमेरिका ने नसीहत दी है. नसीहत ये कि चीन से दोस्ती सिर्फ और सिर्फ आर्थिक गलियारे तक सीमित रहे. दरअसल चीन, बलूचिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर नेवल बेस बनाना चाहता है. चीन अपने फाइटर जेट्स के लिए भी पाकिस्तान के ग्वादर एयरपोर्ट का इस्तेमाल करना चाहता है. पर पाकिस्तान के अंदर चीनी सुरक्षा एजेंसियों की घुसपैठ को रोकने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने असीम मुनीर से कहा है कि चीन के साथ दोस्ती आर्थिक गलियारे तक ही रहे. पाकिस्तान में पैठ बना रहे चीन को लेकर अमेरिका के राजदूत डोनाल्ड ब्‍लोम ने सितंबर महीने में सीक्रेट दौरा किया था. इस दौरान ब्‍लोम चीन के द्वारा फंड किए जा रहे ग्वादर पोर्ट भी गए थे. ग्वादर पोर्ट से लेकर चीन के शिनजियांग के बीच सीपीईसी (चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक) कॉरिडोर बनाया जा रहा है. चीन चाहता है कि ग्वादर के रास्ते वह सीधे हिंद महासागर तक पहुंच जाए. पर अमेरिका इस पोर्ट को रणनीतिक और कूटनीतिक तौर पर देख रहा है. बहरहाल अमेरिका ने खुफिया रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान को चीन से दूरी रखने की चेतावनी दे डाली है.

पैसे चाहिए तो भारत से करो दोस्ती- एंटनी ब्लिंकन
अमेरिका से पैसे मांग रहे असीम मुनीर को एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अगर पाकिस्तान को पैसा चाहिए तो उसे कुछ शर्तें माननी होंगी. भारत के साथ व्यापार फिर से शुरु किया जाए और पाकिस्तान शांति बनाए रखे और भारत के साथ बातचीत करे. एंटनी ब्लिंकन के सामने असीम मुनीर ने कश्मीर का राग अलापा है. इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड से मुलाकात के दौरान कश्मीर पर भी चर्चा हुई. असीम मुनीर ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को एकतरफा बताया.

अमेरिका से करीबी बढ़ाने के क्या मायने ?
2021 में बाइडेन सरकार ने जब अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी का ऐलान किया था, उस वक्त पाकिस्तान और अमेरिका के बीच दूरी बढ़ गई थी. अमेरिकी सेना की वापसी के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे. पर अब एक बार फिर पाकिस्तान अमेरिका से नजदीकियां बढ़ा रहा है. हाल ही में अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी और भारत के मोस्ट-वांटेड गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप भारत पर लगाया है. बाकायदा एफबीआई चीफ से लेकर जो बाइडेन तक ने समय समय पर ये मुद्दा भारत के सामने उठाया है और उस अधिकारी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है. पर भारत ने सारे आरोपों को खारिज कर दिया है. ऐसे में पन्नू को लेकर भारत-अमेरिका के रिश्तों में खटास देखी गई. पाकिस्तान चाहता है कि इस खटास को भुनाया जाए और एक पंथ दो काज यानि कश्मीर के मुद्दे पर अमेरिका के कान भरकर भारत से अमेरिका की दूरी और बढ़ाई जाए, साथ ही चीन से छुटकारा पाकर अमेरिका की गोदी में बैठा जाए. 

भारत से चल रहा शांति समझौता

भारत और पाकिस्तान ने फरवरी 2021 में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर शांति बहाली के लिए युद्ध-विराम समझौता किया था. उसके बाद से एलओसी पर युद्ध-विराम उल्लंघन की घटनाएं लगभग बंद हो गई हैं. साथ ही आतंकियों की घुसपैठ पर लगाम लगी है. फिर भी पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर भारत बेहद फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है.  

ReplyForwardAdd reaction

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.