Breaking News Viral News

ट्रंप के इस्लामाबाद दौरे की अफवाह उड़ाई, पाकिस्तान की हुई जग हंसाई

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को ऐसा आघात पहुंचा है, जिससे पाकिस्तान की मानसिक स्थिति संतुलित नहीं है. पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ने पहले असीम मुनीर के अमेरिका द्वारा आमंत्रित किए जाने की फर्जी खबर उड़ाई, अब डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान यात्रा को लेकर दावा किया जा रहा है. 

पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है, कि अमेरिकी राष्ट्रपति 18 सितंबर को इस्लामाबाद के दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन मूर्ख पाकिस्तान से गड़बड़ ये हो गई कि प्रोपेगेंडा फैलाने से पहले वो ये पता नहीं कर पाए कि 17 से 19 सितंबर तक ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ब्रिटेन के दौरे पर हैं. 

ट्रंप के दौरे पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा की पोल खुली 

गुरुवार दोपहर के बाद पाकिस्तानी न्यूज चैनल एक-एक करके ये दावा करने लगे कि डोनाल्ड ट्रंप इस्लामाबाद दौरे पर आ रहे हैं. कहा गया कि ट्रंप 18 सितंबर को पाकिस्तान दौरे पर आ सकते हैं. बताया गया कि ट्रंप का इस्लामबाद दौरे का यह कार्यक्रम दक्षिण एशिया दौरे के तहत होगा, जिसमें उनके पाकिस्तान आने की संभावना है.  ट्रंप दक्षिण एशिया में भारत और पाकिस्तान दोनों देशों का दौरा करने की योजना बना रहे हैं.

पाकिस्तानी दावे की पोल उस वक्त खुल गई जब ट्रंप और मेलेनिया ट्रंप के ब्रिटेन जाने के तारीख का खुलासा हो गया. सोशल मीडिया पर ट्रंप के सितंबर के कार्यक्रम का ब्योरा दिया गया. 

इस्लामाबाद नहीं, विंडसर कैसेल जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति 

पाकिस्तान का ये दावा झूठा निकला है क्योंकि ट्रंप का शेड्यूल 17 से 19 सितंबर के बीच ब्रिटेन के राजकीय दौरे का है ना कि पाकिस्तान का. सच्चाई ये है कि ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया यूनाइटेड किंगडम जाएंगे, जहां किंग चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला विंडसर कैसल में उनका स्वागत करेंगे. ब्रिटेन की रानी कैमिला विंडसर ने सोमवार (14 जुलाई 2025) को ट्रंप के दौरे की पुष्टि की थी. 

असीम मुनीर के वॉशिंगटन के न्योते पर भी पाकिस्तान ने उड़ाई थी फर्जी खबर

इससे पहले पाकिस्तान ने फेल्ड मार्शल असीम मुनीर को लेकर फर्जी खबर उड़ाई थी. पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया था कि असीम मुनीर को अमेरिकी सेना की परेड में शामिल होने का न्योता मिला है. लेकिन बाद में खबर झूठी निकली थी, क्योंकि मुनीर किसी न्योते के कारण अमेरिका नहीं गए थे. वो खुद गए थे एक डील करने. ट्रंप को रिझाने के लिए नोबल पुरस्कार का शिगूफा लेकर पहुंचे थे, और नोबल पुरस्कार के बदले ट्रंप के साथ लंच किया था.

क्वाड सम्मेलन में ट्रंप का भारत दौरा प्रस्तावित

भारत सितंबर में क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित करने वाला है, जिसमें ट्रंप के नई दिल्ली आने की संभावना है. एक संभावना ये है कि ट्रंप, उस वक्त दिल्ली आते समय या जाते समय पाकिस्तान में थोड़ी देर रुक सकते हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें ट्रंप की यात्रा के बारे में जानकारी नहीं है. 

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी मीडिया की फर्जी खबरों की पोल खुली है.  भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सैन्य संघर्ष के दौरान भी पाक मीडिया और वहां के नेताओं ने कई प्रोपेगेंडा फैलाया था. कई फर्जी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाला था, लेकिन पाकिस्तान का झूठ पकड़ा गया था. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.