अपना घर देखना नहीं, अपने घर की भुखमरी, कंगाली देखनी नहीं और दूसरों के घरों में ताकाझांकी, कुछ यही हाल है पाकिस्तान का. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि 370 की बहाली पर पाकिस्तान कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ है.पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मोदी सरकार के खिलाफ जहर उगलते हुए 370 की वापसी पर बड़ा बयान दिया है. वहीं पाकिस्तान के बयान पर बीजेपी भड़क गई है. बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा है कि “कांग्रेस हमेशा देश-विरोधियों को साथ है.”
370 की बहाली पर कांग्रेस-एनसी के साथ हैं: पाकिस्तान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से सवाल पूछा गया था कि शेख अब्दुल्ला और नेहरू ने 370 और 35 ए तय किया था. अब कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस कह रही है कि अगर जीत गए तो 35ए और 370 बहाल होगा. आपको क्या लगता है. सवाल पर रक्षा मंत्री ने गदगद होते हुए जवाब दिया कि ” ये संभव है. कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सकारात्मक मौजूदगी है. लोग उनके साथ हैं. वो सत्ता में आए तो स्टेट रिस्टोर होगा, जम्मू-कश्मीर के लोगों के जख्म पर मरहम लगेगा. हमारी भी यही डिमांड है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटे.
पन्नू से लेकर पाकिस्तान तक देश-विरोधियों के साथ कांग्रेस: अमित मालवीय
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा किया है. अमित मालवीय ने कहा- “कांग्रेस हमेशा से देश विरोधियों के साथ रही है. पाकिस्तान 370 पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के रुख का समर्थन कर रहा है. ऐसा कैसे कि पन्नू से लेकर पाकिस्तान तक राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा भारत के हितों के प्रतिकूल लोगों के पक्ष में दिखाई देती है.? जम्मू-कश्मीर से लेकर बांग्लादेश तक कांग्रेस का रुख पाकिस्तान जैसा है.”
राहुल ने हमेशा देशभक्ति की जगह राजनीति को चुना: मनजिंदर सिरसा
बीजेपी के तेज-तर्रार नेता मनजिंदर सिरसा ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान पर कांग्रेस पर निशाना साधा है. मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- “पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का अनुच्छेद 370 और 35A को बहाल करने के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करना चौंकाने वाला है, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं है. राहुल गांधी की कांग्रेस का भारत के राष्ट्रीय हितों से समझौता करने का एक लंबा इतिहास रहा है – चाहे वह चीन के साथ गतिरोध के दौरान हो या अब कश्मीर पर पाकिस्तान के बयान के साथ. कांग्रेस ने बार-बार देशभक्ति की जगह राजनीति को चुना है, और यह खतरनाक गठबंधन इसका सबूत है. श्री राहुल गांधी… भारत की संप्रभुता बातचीत के लिए नहीं है.”
370 पर कांग्रेस ने साधी चुप्पी
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में है कांग्रेस. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा है कि सत्ता में आने के बाद आर्टिकल 370 बहाल किया जाएगा. चाहे पीडीपी हो या नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों ही पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 370 का प्रमुखता से जिक्र किया है. पर कांग्रेस ने जो अपना घोषणा पत्र जारी किया उसमें अनुच्छेद 370 के बारे में कोई वादा नहीं किया है. लेकिन राहुल गांधी ने अपनी रैली और बयानों में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाए जाने का वादा किया है.


Leave feedback about this