Breaking News Geopolitics Indo-Pacific

मोदी जाएंगे अमेरिका, ट्रंप ने भेजा बुलावा

फरवरी में व्हाइट हाउस जा सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. क्योंकि ‘प्रिय मित्र’ डोनाल्ड ट्रंप ने भेजा है पीएम मोदी को न्योता. अमेरिका के नए राष्ट्रपति ने खुद इस बात की पुष्टि की है.

सोमवार को पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बात हुई थी. जिसके बारे में बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि “मेरी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी बातचीत हुई. वह अगले महीने शायद फरवरी में व्हाइट हाउस आ रहे हैं. भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं.”

ट्रंप ने दिया पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता

शपथ ग्रहण के बाद पहली बार डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई है. टीएफए ने आपको बताया था कि किन मुद्दों पर बातचीत की गई थी.  फ्लोरिडा से ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से फरवरी महीने में पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की जानकारी साझा की.

व्हाइट हाउस ने इस बातचीत को लेकर औपचारिक बयान दिया है. व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक सार्थक बातचीत हुई है. इस दौरान दोनों नेताओं ने सहयोग को बढ़ाने और रिश्तों को गहरा करने पर बात की है. पीएम मोदी के व्हाइट हाउस के दौरे को लेकर भी चर्चा की गई.

रक्षा संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा पर दोनों नेताओं ने क्या कहा

व्हाइट हाउस के मुताबिक, “ट्रंप और मोदी के बीच हिंद-प्रशांत, मध्य पूर्व और यूरोप में सुरक्षा सहित कई क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की है. राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की तरफ से खरीदे जाने वाले अमेरिकी सुरक्षा उपकरणों की खरीद बढ़ाने और निष्पक्ष द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों की ओर बढ़ने के महत्व पर जोर दिया है. दोनों नेताओं ने देशों के बीच दोस्ती और रणनीतिक संबंधों को देखते हुए पीएम मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा की योजना पर भी चर्चा की है.”

फोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी और इंडो-पैसिफिक क्वाड साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया. व्हाइट हाउस ने अपने बयान में यह भी कहा कि भारत इस साल के अंत में पहली बार क्वाड नेताओं की मेजबानी करेगा.

मित्र ट्रंप से बातचीत पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने पर बधाई देते हुए फोन पर हुई बातचीत का ब्यौरा एक्स पर शेयर किया था. पीएम मोदी ने बताया कि “अपने प्रिय मित्र से बात कर प्रसन्न हूं. मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति तो दूसरे ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए बधाई दी है. हम (भारत और अमेरिका) पारस्परिक रूप से लाभप्रद और विश्वसनीय साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम अपने लोगों के कल्याण के लिए और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे.” (https://x.com/narendramodi/status/1883882348439089490)

रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, मोदी और ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी एशिया (इजरायल-हमास युद्ध) पर चर्चा की. इस दौरान, दोनों ने संपर्क में बने रहने और जल्द मिलने की इच्छा भी जताई.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0