Breaking News Russia-Ukraine War

न्यूयॉर्क में मोदी जेलेंस्की की फिर मुलाकात, कैसे रुकेगा युद्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की है. न्यूयॉर्क में हुई इस बैठक में पीएम मोदी ने एक बार से रूस-यूक्रेन जंग को जल्द खत्म करने और शांति स्थापित करने पर चर्चा की.

खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर इस बैठक की जानकारी साझा की. पीएम मोदी इनदिनों तीन दिवसीय (21-23 सितंबर) अमेरिका दौरे पर हैं. सोमवार को ही पीएम ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में समिट ऑफ द फ्यूचर को संबोधित करते हुए कहा था कि मानवता की भलाई जंग के मैदान में नहीं हो सकती है.

पीएम मोदी के मुताबिक, जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान पिछले महीने यूक्रेन दौरे में हुए बातचीत को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया. पिछले तीन महीने में मोदी और जेलेंस्की की ये तीसरी मुलाकात थी. मुलाकात के दौरान ‘पीस-फॉर्मूला’ के साथ-साथ ‘दूसरी पीस समिट’ करने पर भी बातचीत हुई. (जंग के मैदान में नहीं है मानवता की सफलता: पीएम मोदी)

पिछले महीने की 23 तारीख को यूक्रेन की राजधानी कीव में पीएम मोदी ने जेलेंस्की से मुलाकात की थी. इस मुलाकात का ब्यौरा लेकर खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल रूस गए थे. डोवल ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पीएम मोदी का संदेश दिया था.

पीएम मोदी रूस-यूक्रेन जंग को जल्द से जल्द समाप्त कर शांति और स्थिरता लाने पर जोर दे रहे हैं. खुद जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि पुतिन से ज्यादा मोदी युद्ध को खत्म करने पर जोर दे रहे हैं. (https://x.com/ZelenskyyUa/status/1838349327653081228)

जेलेंस्की भी इनदिनों यूएस दौरे पर हैं और माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को रूस के खिलाफ ‘विक्ट्री-प्लान’ साझा करने जा रहे हैं. बाइडेन एक बार फिर जेलेंस्की को बड़ी सैन्य सहायता की घोषणा कर सकते हैं.

हालांकि, बाइडेन ने जेलेंस्की को रूस के खिलाफ लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी है लेकिन यूक्रेन के ड्रोन रूस को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं. (रूस ने गंवाया दो महीने का गोला-बारूद, Biden फिर ठिठके)

ऐसे में सवाल है कि रूस-यूक्रेन कैसे समाप्त कराई जा सकती है. खुद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को एक बार फिर सेल्समैन करार दिया है जो पैसा और हथियार लेने के लिए यूएस आते हैं. अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के मजबूत प्रत्याशी के तौर पर लड़ रहे ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर इलेक्शन में जीत हासिल हुई तो यूक्रेन को सभी तरह की सहायता बंद कर दी जाएगी. (https://x.com/TheInsiderPaper/status/1838371468285022292)

ट्रंप के प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हालांकि, चुनाव जीतने के बाद जेलेंस्की को समर्थन जारी रखेंगी. यही वजह है कि यूएस दौरे के दौरान जेलेंस्की कमला से भी खास मुलाकात करने जा रहे हैं.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.