Breaking News Conflict India-Pakistan Islamic Terrorism

मोदी के मन में ऑपरेशन सिंदूर, देशवासियों को याद दिलाई सेना की सफलता

ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे भारत में लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई है. इसने हमारे लोगों में आत्मनिर्भर बनने की चाह को भी फिर से जगाया है.

—मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी

पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के प्रहार के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया है. मन की बात खास इसलिए रहा क्योंकि कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में तबाह किए गए आतंकी ठिकानों की तस्वीरें भी दिखाईं, जिन्हें भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया था.

वीडियो में दिखे आतंकी ठिकानों की तबाही के निशान

22 अप्रैल को हुई पहलगाम नरसंहार के बाद पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि आतंकियों की बची खुची जमीन भी मिट्टी में मिला दी जाएगा. आतंकियों के खिलाफ 7 मई को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी समूहों के कई कैंपों को मिट्टी में मिला दिया. भारतीय सेना की ओर से सीमा पार आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंप, हेडक्वार्टर्स पर किए गए हमलों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने पाक अधिकृत कश्मीर में तबाह किए गए कोटली में गुलपुर, अब्बास शिविर और भिम्बेर में बरनाला कैंपों को दिखाया.

पीएम मोदी ने पोस्ट किया वीडियो

आतंकी कैंप की तबाही का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- गुलपुर कैंप जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ में सक्रिय लश्कर आतंकवादियों का बेस था, जबकि अब्बास शिविर लश्कर के आत्मघाती हमलावरों के ट्रेनिंग सेंटर के रूप में जाना जाता था. बरनाला कैंप का इस्तेमाल आतंकवादियों को हथियार चलाने, आईईडी बनाने और जंगल में जिंदा रहने की तकनीक की ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. (https://x.com/narendramodi/status/1926550633890324951)

संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में नया आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार किया है. ऑपरेशन सिंदूर हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है. ये ऑपरेशन रात 1:05 बजे से 1:30 बजे तक चलाया गया. ये एक बार की सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि बदलते और दृढ़ भारत का प्रतिबिंब था. आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, गुस्से और दृढ़ संकल्प से भरा हुआ है. यह हमारे सैनिकों की परम बहादुरी थी, जिसे भारत में निर्मित हथियारों, उपकरणों और प्रौद्योगिकी की शक्ति का समर्थन प्राप्त था.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.