Current News Geopolitics

एक बार फिर मोदी-ट्रंप मुलाकात, यूएस में QUAD मीटिंग

अमेरिका में एक बार फिर नजर आएगी डोनाल़्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुपरहिट जोड़़ी. रविवार यानी 21 सितंबर को पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं. ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में रैली को संबोधित करते हुए बताया है कि वो पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. रैली में ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की.

अबकी बार ट्रंप-मोदी में होगी मुलाकात

पीएम मोदी क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जाने वाले हैं. भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका क्वाड के सदस्य हैं. जो बाइडेन की आखिरी क्वाड बैठक होगी, क्योंकि अब उनकी पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया गया है. बाइडेन क्वाड देशों के राष्ट्राध्यक्षों को अपने होम-टाउन डेलावेयर में होस्ट करेंगे. 

21 सितंबर से 23 सितंबर तक अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी क्वाड बैठक के अलावा भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे. उसके बाद वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में भाग लेंगे.
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने मिशिगन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “अगले सप्ताह पीएम मोदी मुझसे मिलने आ रहे हैं. पीएम मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं.”

हालांकि ट्रंप ने ये जानकारी नहीं दी कि कब और कहां मुलाकात होगी. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति नहीं होने के बावजूद कई राष्ट्राध्यक्षों से ट्रंप की मीटिंग होती रही है. हंगरी के पीएम विक्टर ऑर्बन से भी ट्रंप ने मुलाकात की थी.

सिर्फ पीएम मोदी को गले लगाते हैं ट्रंप: पूर्व एनएसए

डोनाल़्ड ट्रंप पीएम मोदी से इस कदर प्रभावित हैं कि उन्होंने साल 2020 में ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ का नारा दिया था. खुद ट्रंप कार्यकाल के दौरान अमेरिका के एनएसए ने अपनी पुस्तक में खुलासा किया था कि एकमात्र नरेंद्र मोदी हैं, जिनसे ट्रंप को गले मिलना पसंद है. नहीं तो डोनाल्ड ट्रंप किसी से गले नहीं मिलते हैं. 

अब ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं. चुनाव से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं. कहीं ना कहीं ट्रंप, मोदी की दोस्ती के जरिए भारतीयों का वोट अपनी ओर खींचना चाहते हैं. 


Add reaction

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.