Breaking News Conflict India-China LAC Reports

चीन सीमा या Space Warfare, तैयारी पूरी

पूर्वी लद्दाख से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर डिसएंगेजमेंट के बाद अब भारतीय सेना ने ईस्टर्न-फ्रंट पर अपनी तैनाती को मजबूत करना शुरु कर दिया है. इसके लिए अरुणाचल प्रदेश में चीन से सटी एलएसी पर देश की सेना के तीनों अंग यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना पहली बार साझा एक्सरसाइज कर रही है (10-18 नवंबर).

पूर्वी-प्रहार नाम की इस एक्सरसाइज में सेना के तीनों अंगों की साझा ऑपरेशन्ल तैयारियों को परखा जा रहा है. इस एक्सरसाइज को रीजनल-डायनेमिक्स को ध्यान में रखकर अंजाम दिया गया है.

भारतीय सेना के मुताबिक, पूर्वी प्रहार युद्धाभ्यास का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र में इंटर-सर्विस कॉर्डिनेशन और कॉम्बैट-क्षमताओं को परखने के साथ सैन्य तैयारियों को मजबूत करना है.

एक्सरसाइज के दौरान तीनों अंगों के हेलीकॉप्टर, फाइटर जेट और टोही विमानों को शामिल किया गया है. वायुसेना के चिनूक और रूद्र हेलीकॉप्टर के साथ थलसेना की एम-777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर का इस्तेमाल किया गया है. (https://x.com/FinalAssault23/status/1856674617135337927)

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी प्रहार में नई सैन्य तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें स्वार्म-ड्रोन, फर्स्ट पर्सन व्यू (एफपीवी) ड्रोन और लोएटरिंग-म्युनिशन शामिल थे. इस तरह की कटिंग-एज टेक्नोलॉजी से युद्ध-क्षेत्र की वस्तु-स्थिति समझने, प्रेशेसियन स्ट्राइक और ऑपरेशन्ल फ्लैकसेबिलेटी में खासी मदद मिलती है. (https://x.com/neeraj_rajput/status/1856676174258131412)

पूर्वी-प्रहार एक्सरसाइज का एक अहम हिस्सा है कॉमन ऑपरेटिंग पिक्चर (सीओपी) जिसमें ग्राउंड, एयर और नेवल फोर्सेज के ज्वाइंट कंट्रोल स्ट्रक्चर में समन्वय देखने को मिला.

खास बात ये है कि एक्सरसाइज के दौरान बैटलफील्ड की रियल-टाइम इंर्फोमेशन के लिए एआई-युक्त सैटेलाइट कम्युनिकेशन का इस्तेमाल किया गया ताकि त्वरित और सटीक निर्णय लिए जा सके.

इस बीच इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के तत्वाधान में डिफेंस स्पेस एजेंसी ने तीन दिवसीय (11-13 नवंबर) एक्सरसाइज का सफल समापन किया है. अंतरिक्ष-अभियान एक टेबल-टॉप स्पेस एक्सरसाइज है जिसमें स्पेस वारफेयर और भारतीय सैटेलाइट को सुरक्षित रखने पर खासा जोर दिया गया. एक्सरसाइज में डिफेंस स्पेस एजेंसी के साथ सेना के तीनों अंग मिलकर किस तरह सामरिक तैयारी करती हैं, उसे भी परखा गया. (https://x.com/SpokespersonMoD/status/1856697716727804407)

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.