Breaking News Russia-Ukraine

पुतिन ने अमेरिकी नागरिक को अपनाया, यूक्रेन सेना की करता था जासूसी

अमेरिका और रूस में बढ़ी तल्खी के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक अमेरिकी मूल के डैनियल मार्टिनडेल को रूसी नागरिकता दी है. वो भी इसलिए क्योंकि अमेरिकी शख्स डैनियल, यूक्रेन में रहकर रूस के लिए जासूसी करता था. डैनियल गुप्त रूप से यूक्रेन में छिपे हुए थे और यूक्रेनी सेनाओं की सटीक जानकारी रूसी सेना को मुहैया करा रहे थे.

अमेरिकी शख्स ने की रूस के लिए जासूसी, कई क्षेत्रों पर कब्जे में रूसी सेना को मिली मदद

यूक्रेन में रहकर रूस के लिए जासूसी करने वाले अमेरिकी नागिरक डैनियल मार्टिनडेल को पुतिन की मंजूरी के बाद रूसी नागरिकता दी गई है. डैनियल ने यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र से रूस की सेना को कई खुफिया सूचनाएं दी, जिसमें यूक्रेनी सैन्य ठिकानों की जानकारी शामिल थी. इस जानकारी के कारण रूसी सेना को यूक्रेनी सेना को पीछे धकेलने और वापस रूसी कब्जे में मदद मिली थी. 

युद्ध शुरु होने से पहले यूक्रेन में शिफ्ट हुआ था अमेरिकी, रूसी एजेंट के तौर पर किया काम

डैनियल 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले ही यूक्रेन में शिफ्ट हो गए थे. वह कई सालों से पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क में रह रहे थे. खुद को ईसाई मिशनरी से जुड़ा बताते थे, चूंकि डैनियल अमेरिकी थे, इसलिए कभी भी यूक्रेनी एजेंसियों को उनपर शक नहीं गया. 

असल में डैनियल को एक सीक्रेट एजेंट के तौर पर दोनेत्स्क भेजा गया था. वहां से डैनियल ने रूस की सेनाओं को गुप्त रूप से यूक्रेन की जानकारी मुहैया करा रहे थे. 

बताया जाता है डैनियल साल 2018 में रूस गए और वहां व्लादिवोस्तोक में अंग्रेजी भाषा भी सिखाई. फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले पोलैंड में थे. लेकिन युद्ध की तैयारियों के बीच रूस ने सीक्रेट मिशन के तहत डैनियल को यूक्रेन भेज दिया था.

मेरे दिल में है रूस, मेरा परिवार ही रूस: डैनियल मार्टिनडेल 

डैनियल को औपचारिक रूप से मॉस्को में रूस का पासपोर्ट दिया गया. इस दौरान डैनियल ने रूसी भाषा में आभार जताते हुए कहा कि मैं, “डैनियल रिचर्ड मार्टिनडेल पूरे होश-हवाश में रूसी संघ की नागरिकता स्वीकार करता हूं. रूस सिर्फ मेरा घर नहीं है बल्कि मेरा परिवार भी है. ये मेरे दिल में है.” डैनियल ने यूक्रेन पर रूस के हमलों को सही बताया है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.