Breaking News Geopolitics Reports

पुतिन ने इंडिया-फर्स्ट की नीति को सराहा, अगले महीने है भारत का दौरा

भारत के दौरे से पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “इंडिया-फर्स्ट” नीति और “मेक इन इंडिया” पहल की प्रशंसा की है. पुतिन ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की इच्छा भी जाहिर की है.

गुरुवार को पुतिन, रूस-कॉलिंग इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान रूसी राष्ट्रपति ने विकास के लिए स्थिर माहौल और नीतियों को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों की सराहना की.

पुतिन ने जोर देकर कहा कि विनिर्माण को बढ़ावा देने और विदेशी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई “मेक इन इंडिया” पहल ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

पुतिन ने रूस के आयात घटाने के कार्यक्रम और भारत की “मेक इन इंडिया” पहल के बीच समानताएं बताते हुए भारत में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के प्रति रूस की इच्छा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भारत में निवेश लाभदायक है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत के नेतृत्व ने अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने पर ध्यान केंद्रित किया है.

पुतिन ने यह भी बताया कि रूसी कंपनी रोसनेफ्ट ने हाल ही में भारत में 20 बिलियन डॉलर का निवेश किया है.

अपने संबोधन में रूसी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स निवेश मंच के वैश्विक दक्षिण देशों को समर्थन देने में महत्वपूर्ण माना.

अगले साल के शुरुआत में पुतिन का भारत दौरा लगभग पक्का माना जा रहा है. खुद क्रेमलिन ने इस बात की तस्दीक की है कि पीएम मोदी से भारत दौरे का निमंत्रण मिल चुका है. वर्ष 2025 के शुरुआत में ही पुतिन के भारत दौरे की तारीख का ऐलान किया जाएगा.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.