Breaking News Conflict Geopolitics India-China LAC

LAC पर सैनिकों की संख्या हो कम, राजनाथ मिले चीनी रक्षा मंत्री से

एलएसी पर डिसएंगेजमेंट प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत ने अब चीन से डि-एस्केलेशन यानी सीमा पर सैनिकों की संख्या कम करने का आह्वान किया है. लाओस की राजधानी विऐंतेयन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी समकक्ष डॉन्ग जून से, दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और भरोसे को बढ़ाने के लिए डि-एस्केलेशन पर जोर दिया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों लाओस में आयोजित 11वीं आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग-प्लस के लिए वियनतियाने गए हुए हैं. उसी दौरान राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. पिछले महीने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलसएसी) पर हुई डिसएंगेजमेंट प्रक्रिया के बाद दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच ये पहली वार्ता थी.

डिसएंगेजमेंट समझौते के बाद रूस के कजान में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय वार्ता की थी. इस बैठक के बाद ही पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई थी.

गलवान घाटी की झड़प (जून 2020) के बाद से ही दोनों देशों के बीच एलएसी पर जबरदस्त तनाव था. दोनों देशों के 50-50 हजार सैनिक पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर तैनात थे. (Disengagement के साथ आपसी विश्वास जरूरी: थलसेना प्रमुख)

डिसएंगेजमेंट समझौते के बाद पूर्वी लद्दाख के विवादित डेप्सांग और डेमचोक इलाकों में दोनों देशों की सेनाओं ने पेट्रोलिंग भी शुरू कर दी है, जो पिछले चार सालों से बंद थी.

बुधवार को चीनी रक्षा मंत्री से बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच मित्रतापूर्ण संबंध वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए बेहद जरूरी बताए. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और चीन को कॉन्फ्लिक्ट के बजाए कोऑपरेशन पर ध्यान देने की जरूरत है.

राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि गलवान घाटी की झड़प से दोनों देशों की सेनाओं को सीख लेनी चाहिए और ऐसे कदम उठाने चाहिए ताकि भारत-चीन बॉर्डर पर शांति और स्थिरता बनी रहे.

मंगलवार को ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी समकक्ष वांग यी से ब्राजील के रियो डी जेनेरो में बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइट फिर से शुरू होने के साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा शीघ्र शुरू करने पर चर्चा की थी. (चांदनी चौक टू China फ्लाइट जल्द, LAC पर तनाव हो चुका कम)

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.