Breaking News Russia-Ukraine War

एलन मस्क के Cybertruck यूक्रेन के खिलाफ जंग में

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खास वार-लॉर्ड रमजान कादिरोव ने टेस्ला कंपनी के दो ‘साइबर-ट्रक’ (कार) को यूक्रेन के खिलाफ जंग के मैदान में उतारा है. चेचन्या के गर्वनर कादिरोव ने हाल ही में मजाकिए लहजे में टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क (एक्स के भी मालिक) को साइबर-ट्रक को ‘रिमोटली’ जैम करने का आरोप लगाया था.

कादिरोव ने अपनी इन दोनों साइबर-ट्रक का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें रणभूमि में दौड़ते हुए दिखाया गया है. दोनों साइबर-ट्रक पर मशीन गन लगी हुई है. साथ ही साइबर-ट्रक पर सैनिक भी तैनात है. दोनों कार के आगे पीछे सैनिकों से भरी गाड़ियां चल रही है. एक जगह जाकर दोनों गाड़ियां आड़ लेकर खड़ी हो जाती है. वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही आसमान में कोई एरियल-ऑब्जेक्ट दिखाई पड़ता है, साइबर-ट्रक पर लगी मशीनगन उसे मार गिराती हैं.

हालांकि, वीडियो में दावा किया गया है कि ये टेस्ला के दोनों साइबर-ट्रक को मशीन-गन के साथ जंग के मैदान में उतारा गया है, लेकिन संभव है कि ये वीडियो किसी ड्रिल का हिस्सा भी हो सकता है.

‘साइबर-बीस्ट’ के नाम से भी जाने जाना वाला साइबर-ट्रक एक इलेक्ट्रिक पीक-अप ट्रक है. स्टील की बॉडी से बनी ये कार के बारे में कहा जाता है कि ये पोर्से कार से भी तेज दौड़ती है और एफ-150 ट्रक से बेहतर है.

पिछले साल यानी 2023 में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने इसे दुनियाभर के मार्केट में उतारा था,. कार को ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है. कुछ हफ्ते पहले कादिरोव ने दावा किया था कि मस्क ने उसे एक साइबर-ट्रक गिफ्ट में भेजी है. विवाद बढ़ा तो मस्क ने एक्स पर इस दावे को खारिज किया और लिखा कि “क्या आपको लगता है कि मैं रूस के किसी जनरल को ये कार गिफ्ट करूंगा.”

कादिरोव ने फिर मजाक किया कि मस्क ने रिमोटली कार को जाम कर दिया है और फिर तुरंत दो-दो साइबर-ट्रक के यूक्रेन के वार-जोन के वीडियो को जारी कर दिया. (https://x.com/neeraj_rajput/status/1837377448628875491?s=46)

चेचन्या के गवर्नर पद पर तैनात कादिरोव को रूसी सेना में एक कर्नल की रैंक प्राप्त है. उसकी ‘चेचन-ब्रिगेड’ बेहद खूंखार मानी जाती है और यूक्रेन के खिलाफ मारियूपोल में जंग लड़ चुकी है. हाल ही में कुर्स्क में यूक्रेन के हमले के बाद पुतिन ने चेचन्या का दौरा कर कादिरोव से मुलाकात की थी और चेचन कमांडो से मुलाकात की थी. ऐसे में माना जा रहा था कि कादिरोव के चेचन लड़ाके कुर्स्क में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ लड़ने के लिए उतर सकते हैं. (Kursk में तैनात होंगे पुतिन के चेचन लड़ाके ?)

 

 

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.