Breaking News Conflict Indian-Subcontinent

पाकिस्तान में नरसंहार के बाद भड़के दंगे, जमीन के टुकड़े को लेकर शिया-सुन्नी विवाद

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शिया समुदाय के काफिले के नरसंहार के बाद जबरदस्त हिंसा भड़क गई है. गुस्साए लोगों ने दो पुलिसचौकियों में तोड़फोड़ की तो स्थानीय बाजार में जमकर आगजनी की है.

जानकारी के मुताबिक, गुस्साई भीड़ ने पहले प्रदर्शन किया और उसके बाद पुलिस ने जब स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की तो मामला बिगड़ गया.

भीड़ ने पहले विरोध प्रदर्शन किया, इसके बाद भीड उग्र हो गई और प्रदर्शनकारियों ने बग्गन मुख्य बाजार के प्रवेश द्वार बाब-ए-कुर्रम में तोड़फोड़ की और पलचिनार में 2 पुलिस चौकियों को आग के हवाले कर दिया. इस बीच लोअर कुर्रम के बग्गन और ओचित में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए जनाजे की नमाज अदा की गई.

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर कुर्रम इलाके में गुरुवार को भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने यात्रियों को ले जा रहे वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था. इस हमले में शिया लोगों को टारगेट किया था. 50 लोगों को हमलावरों ने मार डाला था, जिसमें एक महिला और बच्चा भी था,

सितंबर के महीने में कुर्रम जिले में एक ज़मीन के टुकड़े को लेकर शिया और सुन्नी समुदाय के बीच हुई झड़प के बाद से तनाव चल रहा था. शिया समुदाय की गाड़ियों के काफिले पर हुए हमले को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. विवाद में अब तक 50 से ज़्यादा लोग मारे गए और 120 अन्य घायल है. लोगों की मांग है कि सरकार लोगों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाए.  (पाकिस्तान में शिया समुदाय का नरसंहार, 50 की मौत)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.