Breaking News Geopolitics Reports Russia-Ukraine

पुतिन को मिला मोदी का न्योता, 2025 के शुरुआत में होगा भारत दौरा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत दौरे का न्योता मिल गया है. क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति के ऑफिस) ने खुद इस बात को स्वीकार किया है. माना जा रहा है कि अगले साल के शुरुआत में पुतिन भारत के दौरे पर आ सकते हैं.

क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन के भारत दौरे की तारीख 2025 के शुरुआत में तय की जाएगी. भारत और रूस के राष्ट्राध्यक्ष, साल में एक बार मुलाकात करते हैं. इस साल पीएम मोदी ने दो बार रूस की यात्रा की है. ऐसे में अगले साल पुतिन की बारी है.

पीएम मोदी ने इस साल जुलाई के महीने में मॉस्को का दो दिवसीय दौरा किया था. इसके बाद अक्टूबर के महीने में रूस के कजान में हुई ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भी गए थे.

पुतिन आखिरी बार दिसंबर 2021 में भारत आए थे. ये बहुत छोटा दौरा था और महज छह घंटे के लिए दिल्ली रूके थे. इस दौरे के महज दो महीने के भीतर ही (फरवरी 2022 में) रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था.

फरवरी 2022 से रूस-यूक्रेन जंग चल रही है. ऐसे में पुतिन ने 2022-23 में कोई विदेश यात्रा नहीं की थी. लेकिन इस साल, पुतिन ने चीन से लेकर उत्तर कोरिया और वियतनाम सहित कजाकिस्तान का दौरा किया है.

क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन और मोदी लगातार फोन पर संपर्क में रहते हैं. मोदी ने पुतिन को युद्ध रोकने का भी आह्वान किया है. यहां तक की पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति बहाली के लिए कीव का दौरा भी किया था. (बिना ट्रांसलेटर के Russian समझते हैं मोदी: पुतिन)

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.