Breaking News Reports Russia-Ukraine War

अमेरिकी मूल के पत्रकार की बेरहमी से हत्या, रूसी सैनिक दोषी

अमेरिकी मूल के रूसी पत्रकार की हत्या के मामले में रूस के चार सैनिकों को दोषी पाया गया है. यूक्रेन से कब्जा किए गए दोनेत्स्क प्रांत में इन सैनिकों ने स्पुतनिक न्यूज एजेंसी के रिपोर्टर की पहले तो पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और बाद में शव को एक कार में रखकर बम से उड़ा दिया था.

रूस की एक उच्च-स्तरीय जांच कमेटी ने पिछले पांच महीने की इन्वेस्टीगेशन के बाद चारों आरोपी सैनिकों की तलाश की और उनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए.

64 वर्षीय रसेल बेंटले वर्ष 2014 में अमेरिका से रूस पहुंचे थे. बेंटले ने दोनेत्स्क में यूक्रेन के खिलाफ स्थानीय मिलेशिया (विद्रोही ग्रुप) का समर्थन किया था. उन्होंने दोनेत्स्क मिलेशिया में एक लड़ाके के तौर पर अपनी सेवाएं भी दी थी. उन्हें लोग कॉल-साइन टेक्सस के नाम से जानते थे. कुछ साल पहले बैंटले ने एक रूसी महिला से शादी करने के बाद रशिया की नागरिक अपना ली थी.

पिछले साल यानी 2023 में उन्होंने रूसी की सरकारी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक में बतौर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी थी. वे दोनेत्स्क में रहकर ही स्पूतनिक के लिए अपनी रिपोर्ट भेजते थे. क्योंकि फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन के दोनेत्स्क पर कब्जा कर लिया था. बाद में रूस ने दोनेत्स्क सहित यूक्रेन के पूरे डोनबास इलाके को एक जनमत संग्रह के बाद रशियन फेडरेशन में शामिल कर लिया था.  

इसी साल अप्रैल के महीने में बैंटले अचानक लापता हो गए थे. ऐसे में स्पूतनिक की एडिटर इन चीफ ने उन्हें ढूंढ निकालने के लिए रूस की सरकार से गुहार लगाई थी.

करीब पांच महीने की इन्वेस्टीगेशन के बाद जांच कमेटी ने पाया कि 8 अप्रैल को रूसी सेन के दो सैनिकों विटैले वनस्याटिसकी और व्लाडिस्लाव अगलटेस्व ने बैंटले को बुरी तरह टॉर्चर किया था जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी. अगले दिन यानी 9 अप्रैल को दोनों आरोपी सैनिकों ने बैंटले के शव को एक कार में रखकर टीएनटी बारूद से उड़ा दिया था.

साक्ष्य को मिटाने के लिए दोनों आरोपियों ने दो अन्य सैनिकों की मदद ली थी. ऐसे में जांच कमेटी ने चारों आरोपी सैनिकों को रूस के क्रिमिनल कोड के तहत दोषी माना है. अब चारों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलेगा और सजा का ऐलान किया जाएगा.

 

 

 

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.