Breaking News India-Pakistan Viral News

सरगोधा दाल, रावलपिंडी चिकन-बहावलपुर नान, आदमपुर एयरबेस के मेन्यू ने मचाया तहलका

रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला, ‘रफीकी’ रारा मटन, ‘बोलारी’ पनीर मेथी मलाई, ‘सुक्कुर’ शाम सवेरा कोफ्ता, ‘सरगोधा’ दाल मखनी, ‘जैकबादाद’ मेवा पुलाव और ‘बहावलपुर’ नान भारत के ये वो व्यंजन हैं, जिनकी चर्चा दूर दूर तक है. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को नानी याद दिलाने वाली भारतीय वायुसेना के शूरवीरों ने एयरफोर्स डे पर पाकिस्तान के शहरों, एयरबेस और ध्वस्त किए आतंकी ठिकानों के नाम पर रखे गए मेन्यू का लुत्फ उठाया. 

यहीं नहीं मीठे में ‘बालकोट’ तिरमिसू, ‘मुजफ्फराबाद’ कुल्फी फालूदा और ‘मुरीदके’ मीठा पान भी खाया था.

जहां-जहां पाकिस्तान को चखाया मज़ा, उस शहर के नाम की डिश एयरफोर्स ने चखी

हाल ही में भारतीय वायुसेना के 93वां एयरफोर्स डे संपन्न हुआ है. इस साल वायुसेना ने क्या कमाल किया, कैसे पहलगाम नरसंहार का बदला लिया, ये देश-विदेश में विख्यात है. इसके साथ ही एयरफोर्स ने डिनर टेबल पर भी पाकिस्तान को नहीं बख्शा है. 

एयरफोर्स डे के मौके पर डिनर मेन्यू में रखी गई सभी डिश पाकिस्तान के शहरों या फिर उन आतंकी ठिकानों के नाम पर थी जिन्हें भारतीय वायुसेना ने ध्वस्त किया था. 

आदमपुर एयरबेस के डिनर का मेन्यू वायरल, ऑपरेशन सिंदूर में एयरबेस की थी अहम भूमिका

रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला, रफीकी रारा मटन, बहावलपुर नान, बालाकोट तिरामिसु, मुरीदके मीठा पान, मुजफ्फराबाद कुल्फी फालूदा, सरगोदा दाल मखनी, जैकोबाबाद मेवा पुलाव और सुक्कुर शाम-सवेरा कोफ्ता वाला ये मैन्यू पंजाब के आदमपुर एयरबेस का बताया जा रहा है. 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आदमपुर एयरबेस ने पाकिस्तान पर हमले में अहम भूमिका निभाई थी. पीएम मोदी ने भी 13 मई को इसी बेस को वायुसेना को शुभकामनाएं देने के लिए चुना था.

सोशल मीडिया पर लोग बोले, मेन्यू भी न्यू नॉर्मल है

मेन्यू की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया देकर पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं. 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी मेन्यू को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “एयरफोर्स डे के खास मौके पर दिलचस्प मेन्यू तैयार किया. वायुसेना के मेन्यू में उन पाकिस्तानी एयरबेस के नाम पर व्यंजन थे, जिनपर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बमबारी की गई थी. अब तो भारतीय वायु सेना के मेन्यू से भी एक नए भारत की झलक मिल रही है.”

शहजाद पूनावाला बोले, “व्यंजन परोसने से लेकर न्याय परोसने तक, अब तो भारतीय वायुसेना का मेन्यू भी एक नया न्यू नॉर्मल बता रहा है! वो दिन गए जब 26/11 हुआ था और पी चिदंबरम के अनुसार, विदेशी शक्तियों द्वारा कोई कार्रवाई की अनुमति नहीं थी अब यह एक नया मॉडल है. घर में घुस कर मारो.”

कई यूजर्स ने भारतीय वायुसेना के रचानात्मक होने की तारीफ की और लिखा कि यह “ऑपरेशन सिंदूर” का व्यंग्यात्मक जश्न है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.