Breaking News Geopolitics IOR

सुरक्षित हिंद महासागर भारत-मॉरीशस की प्राथमिकता: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस को भारत और ग्लोबल साउथ के बीच एक ‘सेतु’ बताया है. मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी ने भारत-मॉरीशस की दोस्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है.

पीएम मोदी ने कहा, “भारत-मॉरीशस दोनों एकदूसरे के सुख दुख के साथी हैं, रक्षा-सुरक्षा को लेकर मजबूत खड़ें रहे हैं. मॉरीशस भारत का महत्वपूर्ण साझेदार होने के साथ-साथ एआई के क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए तैयार है, क्योंकि भारत-मॉरीशस साथ-साथ हैं.” 

फ्री, ओपन, सिक्योर एंड सेफ इंडियन ओसियन हमारी प्राथमिकता: पीएम मोदी

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम  के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मैं और प्रधानमंत्री (रामगुलाम) जी सहमत हैं कि रक्षा सहयोग और मैरीटाइम सिक्योरिटी हमारी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का अहम हिस्सा है. फ्री, ओपन, सेक्योर एंड सेफ इंडियन ओसियन हमारी साझी प्राथमिकता है.”

मोदी ने कहा कि “हम मॉरीशस के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन की सुरक्षा में पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ग्लोबल साउथ हो, हिंद महासागर हो या अफ्रीकन भू-भाग, मॉरीशस हमारा महत्वपूर्ण साझीदार है. 10 साल पहले, विजन सागर यानि सिक्योरिटी एंड ग्रोथ ऑल इन दि रीजन की  आधारशिला यहीं मॉरीशस में रखी गई थी. इस पूरे क्षेत्र की स्थिरता और समृद्धि के लिए हम सागर विजन लेकर चले हैं.”

भारत-मॉरीशस एकदूसरे के सच्चे साथी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “हम आर्थिक और सामाजिक प्रगति की राह पर एक दूसरे के साथी हैं. अगले पांच वर्षों में भारत में मॉरीशस के 500 सिविल सर्वेंट्स को ट्रेनिंग दी जाएगी. हमारे बीच लोकल करेंसी में आपसी व्यापार को लेकर भी सहमति बनी है.”

पीएम मोदी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम और मैंने भारत-मॉरीशस साझेदारी को इनहैंस पार्टनरशिप का दर्जा देने का निर्णय लिया है. हमने निर्णय लिया कि मॉरीशस में संसद की नई बिल्डिंग बनाने में भारत सहयोग करेगा. यह मदर ऑफ डेमोक्रेसी की ओर से मॉरीशस को भेंट होगी.”

पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर मॉरीशस गए हैं. पीएम मोदी ने कहा, “यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर फिर से आने का अवसर मिला है.”

जिसपर मॉरीशस के पीएम ने कहा,”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी स्वतंत्रता की 57वीं वर्षगांठ के राष्ट्रीय दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति से हमें सम्मानित किया है. उनकी विशिष्ट उपस्थिति हमारे दोनों देशों के बीच अद्वितीय और विशेष संबंधों का प्रमाण है.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.