Breaking News Indian-Subcontinent Terrorism

कराची एयरपोर्ट के बाहर सुसाइड अटैक, 02 चीनी नागरिकों की मौत

पाकिस्तान में होने जा रही एससीओ समिट से पहले कराची एयरपोर्ट के बाहर हुए सुसाइड अटैक में दो चीनी नागरिकों सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के मारे जाने की खबर है. बलूच लड़ाकों द्वारा किए गए हमले में एक चीनी नागरिक सहित बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं.

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की मिलिट्री विंग ‘माजिद ब्रिगेड’ ने कराची एयरपोर्ट के बाहर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है.

इस्लामाबाद स्थित चीन दूतावास ने पाकिस्तानी प्रशासन से हमले की संजीदगी से जांच के साथ ही कसूरवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया है. साथ ही चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (‘सीपीईसी’) से जुड़े प्रोजेक्ट और चीनी नागरिकों की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करने का आदेश दिया है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात चीनी नागरिकों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल कराची पहुंचा था. ये सभी चीनी नागरिक पाकिस्तान स्थित पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक कंपनी (प्राईवेट) लिमिटेड से जुड़े थे. जैसे ही चीनी नागरिकों को लेकर गाड़ियों का काफिला कराची एयरपोर्ट से बाहर निकला, बारूद से भरे ट्रक ने काफिले को टक्कर मार दी जिसके चलते जबरदस्त ब्लास्ट हुआ.

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि एक के बाद एक काफिले में जा रही गाड़ियों उसकी चपेट में आ गई. कराची एयरपोर्ट के बाहर हुए ब्लास्ट में आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई पड़ी. (https://x.com/FinalAssault23/status/1843090207807357186)

इसी महीने की 15-16 तारीख को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की अहम बैठक होने जा रही है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस शिखर सम्मेलन की अगवानी कर रहे हैं. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित एससीओ के सभी दस सदस्य-देशों के उच्च प्रतिनिधि सम्मेलन में हिस्सा लेने पाकिस्तान जा रहे हैं.

माना जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शिरकत करने पहुंच सकते हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समिट में हिस्सा लेने को लेकर सस्पेंस बरकरार है लेकिन विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का पाकिस्तान पहुंचना लगभग पक्का है. ऐसे में कराची एयरपोर्ट पर बड़े धमाके ने पाकिस्तान की लचर सुरक्षा-व्यवस्था को उजागर कर दिया है.

कराची एयरपोर्ट पर हुए बम धमाके के अलावा राजधानी इस्लामाबाद सहित कई शहरों में विपक्षी नेता (और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान) की पार्टी भी शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है. उग्र भी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.