Breaking News Terrorism

टर्की की Aerospace फैसिलिटी में आतंकी हमला, विमानों का होता था निर्माण

टर्की (तुर्की) की वायुसेना के लिए स्टील्थ फाइटर जेट ‘कान’ और एफ-16 एयरक्राफ्ट बनाने वाली एयरोस्पेस कंपनी की फैसिलिटी में हुए आतंकी हमले में चार लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए.

आतंकी हमला टर्की की राजधानी अंकारा से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर हुआ. हालांकि, आतंकी हमले के जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है.

टर्की में ये आतंकी हमला ऐसे वक्त में हुआ जब राष्ट्रपति एर्दोगन रूस के शहर कज़ान में ‘ब्रिक्स समिट’ में हिस्सा लेने पहुंचे थे. टर्की, एकमात्र ऐसा नाटो देश है जो ब्रिक्स समूह का हिस्सा बनने जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, अंकारा के करीब टर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्री (टीयूएसएएस) की फैसिलिटी में 2-3 हथियारबंद आतंकी घुस गए थे. आतंकी हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें आतंकवादी अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए एक स्वचलित गेट में दाखिल हो रहे हैं. हमले के दौरान बम धमाकों की आवाज भी सुनी गई. हमलावरों में एक महिला भी दिखाई पड़ रही है. हालांकि, ये लंबे बालों में कोई पुरूष आतंकी भी हो सकता है. वीडियो फुटेज साफ न होने के कारण ऐसा प्रतीत होता है कि से महिला है.

रिपोर्ट्स की मानें तो आतंकियों ने फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों को बंधक भी बना लिया है. (https://x.com/aamajnews_EN/status/1849101040127242744)

हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि आतंकी एयरोस्पेस फैसिलिटी में दाखिल होने में कामयाब हो गए थे या नहीं. ये भी साफ नहीं है कि आतंकियों ने किसी तरह से फैसिलिटी में बनने वाले फाइटर जेट और ड्रोन को नुकसान पहुंचाया है.

टर्की की इस एयरोस्पेस कंपनी में अमेरिका से लाइसेंस के जरिए एफ-16 फॉल्कन फाइटर जेट का निर्माण किया जाता है. पिछले साल ही टर्की ने अपने फिफ्थ जेनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट कान को भी दुनिया के सामने पेश किया था. कान भी इसी टीयूएसएएस कंपनी द्वारा तैयार किया गया है. (ऐसा NATO देश जिसे चाहिए BRICS की सदस्यता, EU से मिली दुत्कार)

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.