Breaking News Conflict Geopolitics India-Pakistan Islamic Terrorism Kashmir Terrorism

गांदरबल में Tunnel पर आतंकी हमला, गैर-कश्मीरी मजदूर निशाने पर

विदेश मंत्री एस जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा के साथ ही जम्मू कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया है. आतंकियों ने एक टनल में काम कर रहे मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हताहत किया है. जम्मू कश्मीर के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों के मारे जाने की पुष्टि की है. हमले में एक कश्मीरी डॉक्टर के घायल होने की भी रिपोर्ट है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम आतंकियों ने गांदरबल को सोनमर्ग से जोड़ने के लिए बनाई जा रही जेड टनल पर काम करने वाले गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाकर ये हमला किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमला करने वाले आतंकियों की संख्या दो-तीन थी. हमले के तुरंत बाद के कुछ वीडियो भी सामने आए जिसमें खून से लथपथ शव जमीन पर पड़े हुए हैं.

जेड टनल को केंद्र सरकार का परिवहन मंत्रालय निर्माण कर रहा है. यही वजह है कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘भोले-भाले मजदूरों’ पर हमले घटना की भर्त्सना की है. परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए गडकरी ने कहा कि सभी मजदूर बेहद ‘अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट’ में काम कर रहे थे. (https://x.com/AmitShah/status/1848056677041598872)

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सोनमर्ग-गांदरबल के गगनगीर में अप्रवासी मजदूरों पर हुए हमले को ‘कायराना हमला’ करार दिया है. अब्दुल्ला के मुताबिक, “हमले में दो मजदूरों की मौत हुई है जबकि 2-3 घायल हुए हैं.” घायलों को श्रीनगर स्थित अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है.

स्थानीय रिपोर्ट्स की मानें तो हमले में एक स्थानीय डॉक्टर के घायल होने की भी खबर हैं. हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है कि ये डॉक्टर किसी मरीज के इलाज के लिए वहां गए हैं या किसी और वजह से.

गौरतलब है कि इसी हफ्ते विदेश मंत्री जयशंकर एससीओ समिट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद गए थे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजदूगी में ही जयशंकर ने पाकिस्तान को पड़ोस (भारत) में आतंकवाद, कट्टरवाद और अलगाववाद फैलाने के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई थी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.