Alert Breaking News Conflict Geopolitics Indian-Subcontinent Reports TFA Exclusive

चटगांव पहुंचे पाकिस्तानी जहाज में गोला-बारुद, TFA की खबर पर मुहर

बांग्लादेश के चटगांव (चटोग्राम) में पाकिस्तान से पहुंचे एक कार्गो जहाज में वाकई गोला-बारुद लदा था. कार्गो पर लदे एक्सप्लोसिव की तस्वीरें सामने आ चुकी है. एक दिन पहली ही टीएफए ने इस संदिग्ध जहाज के बारे में एक्सक्लूजिव जानकारी दी थी.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने चटगांव पहुंचे इस जहाज की तस्दीक की है. पार्टी ने गोला-बारुद की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं.

बांग्लादेशी मीडिया में ये खबरे जोरों पर है कि चीन के एमवी युआन शियांकग फा झान जहाज में गोला-बारुद लदा है. ये जहाज पनामा में रजिस्टर है और म्यांमार के करीब बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह पर पाकिस्तान के कराची पोर्ट से पहुंचा है. (https://x.com/albd1971/status/1872965252633284844)

पिछले एक महीने में पाकिस्तान से दो अलग-अलग जहाज चटगांव बंदरगाह पहुंच चुके हैं. पहला जहाज 15 नवंबर को पहुंचा था जिसमें टेक्सटाइल और शुगर (चीनी) लदी थी. पिछले 50 साल में ये पहली बार था कि पाकिस्तान का कोई जहाज बांग्लादेश के किसी बंदरगाह पर पहुंचा था. (https://x.com/salah_shoaib/status/1872894744042549594)

दूसरा जहाज चीन का एमवी युआन शियांकग फा झान है, जो पनामा में रजिस्टर्ड है और पाकिस्तान से आया है. (चटगांव पहुंचा पाकिस्तान का रहस्यमय जहाज, हथियार लदे हैं?)

म्यांमार के रखाइन प्रांत पर अराकान आर्मी का कब्जा
दरअसल, पिछले कुछ समय से चटगांव से सटे म्यांमार के रखाइन प्रांत को विद्रोही संगठन अराकान आर्मी ने अपने अधिकार-क्षेत्र में कर लिया है. अराकान आर्मी ने रखाइन प्रांत से रोहिंग्या मुसलमानों को बेदखल करना शुरू कर दिया है बांग्लादेश सीमा में दखेल दिया है.

अराकान आर्मी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए बांग्लादेश में रोहिंग्या मुसलमानों के आतंकी समूह खड़े हो गए हैं. इनमें रोहिंग्या सोलिडैरिटी ऑर्गेनाइजेशन (आरएसओ) और अराकान रोहिंग्या साल्वेशन ऑर्गेनाइजेशन (एआरएसओ) शामिल हैं. (अराकान आर्मी से पंगा, बांग्लादेश को पड़ेंगे खाने के लाले)

रोहिंग्या से जुड़े आतंकी संगठनों के लिए हथियार

हाल ही में इन दोनों रोहिंग्या आतंकी संगठनों आरएसओ और एआरएसओ के नुमाइंदों को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के कॉन्सर्ट में देखा गया था. खास बात ये है कि इस कॉन्सर्ट को बांग्लादेश में पाकिस्तान के हाई कमीशन ने आयोजित किया था. (दगाबाज रे! बांग्लादेश में पाकिस्तान का Psy-Ops शुरू)

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान के दूसरे कार्गो शिप में जो हथियार थे, वे इन्ही रोहिंग्या से जुड़े आतंकी संगठनों के लिए थे.

यानी पाकिस्तान की मदद से बांग्लादेश, रोहिंग्या आतंकी संगठनों को हथियारों के जरिए अराकान आर्मी से लड़ने के लिए तैयार कर रहा है. (https://x.com/salah_shoaib/status/1871411821300838679)

ईस्टर्न फ्रंट पर भारत के सुरक्षाबल अलर्ट

भारत के लिए खतरा ये है कि म्यांमार का रखाइन प्रांत, भारत की सीमा से भी सटा है. ऐसे में रोहिंग्या और अराकान आर्मी के बीच संघर्ष भारतीय सीमा पर भी परेशानी का सबब बन सकती है. यही वजह है कि गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को ईस्टर्न फ्रंट यानी बांग्लादेश और म्यांमार सीमा पर चौकसी बरतने के सख्त आदेश दिए हैं. (53 साल बाद बांग्लादेश लौटेगी पाकिस्तानी सेना, बीएसएफ ने कसी कमर)

 

 

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.