Alert Breaking News Reports

दक्षिण कोरिया के प्लेन की क्रैश लैंडिंग, 124 की मौत

दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त जेजू एयरलाइंस का एक विमान क्रैश हो गया. प्लेन में कुल 181 लोग सवार थे. कोरियाई प्रशासन ने 124 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है. ये विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से मुआन पहुंचा था.

घटना सुबह 9 बजे की है जब जेजू एयरलाइंस का विमान 7सी2216 लैंडिंग के वक्त सीधे एयरपोर्ट की दीवार से जा टकराया. क्रैश-लैंडिंग का वीडियो भी सामने आया है जिसमें बेहद तेजी लैंड किए विमान ने मुआन एयरपोर्ट की बाउंड्री-वॉल पर जाकर सीधे टक्कर मारी. टक्कर मारते ही विमान, आग के गोले में तब्दील हो गया. दूर तक विमान में आग और धुएं का गुबार दिखाई दिया.

अभी ये साफ नहीं है कि किस कारण से विमान क्रैश हुआ है. क्या लैंडिग-गियर में खराबी थी. बैंकाक एयरपोर्ट के हवाले से जानकारी मिली है कि विमान में किसी भी तरह की कोई तकनीकी खराबी नहीं थी. इस बात की जानकारी भी सामने नहीं आई है कि पायलट ने लैंडिंग के वक्त किसी भी तरह की तकनीकी खामी की जानकारी एटीसी से साझा की थी.

दीवार से विमान की इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि पूरे विमान के परखच्चे उड़ गए और जलकर खाक हो गया. रेस्क्यू मिशन में जुटा बचाव दल पता करने में जुटा है कि कोई यात्री क्रैश के दौरान घटनास्थल से बेहद दूर जाकर तो नहीं गिरा है. (https://x.com/FinalAssault23/status/1873213444822040790)

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ क्रू-मेंबर्स को विमान के पिछले हिस्से से रेस्क्यू किया गया है और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. विमान में कुल 175 यात्री और छह केबिन-क्रू के सदस्य थे (दो पायलट सहित). यात्रियों में 173 कोरियाई नागरिक थे और दो थाईलैंड के थे.

जेजू एयरलाइंस दक्षिण कोरिया की एक ईकोनोमिक एयरलाइंस है जिसके विमान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के लिए उड़ान भरते हैं. 7सी2216 एक बोइंग विमान था.

देश में राजनीतिक-अस्थिरता के बीच प्लेन क्रैश

राहत कार्यों को देखने के लिए कोरिया के अंतरिम राष्ट्रपति चोई संग-मोक भी पहुंचे. देश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच शुक्रवार को ही चोई ने अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्रपति का पदभार संभाला है.

इसी महीने की 03 तारीख को दक्षिण कोरिया में मार्शल ला लागू कर दिया गया था. हालांकि, छह घंटे बाद ही मार्शल ला वापस ले लिया गया था, लेकिन गुस्साए सांसदों ने राष्ट्रपति योन सुंग योल को महाभियोग के बाद पद से हटा दिया है. उनके बाद बनाए गए अंतरिम राष्ट्रपति को भी महज कुछ दिनों के भीतर महाभियोग का तंज झेलना पड़ा. अब चोई ने देश की कमान संभाली है.

इसी हफ्ते कज़ाखिस्तान में हुआ था प्लेन क्रैश

बुधवार को ही चेचन्या (रूस) की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा अजरबैजान का एक प्लेन कज़ाखिस्तान में क्रैश हो गया था. प्लेन में सवार 72 में से 38 लोगों की जान चली गई है. शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से फोन पर बात कर क्रैश पर माफी मांगी थी.

माना जा रहा है कि ये विमान, रूस की एयर-डिफेंस गन का निशाना बन गय था. हालांकि, पुतिन या फिर रूस के किसी दूसरे अधिकारी की तरफ से घटना के कारण की कोई जानकारी नहीं दी गई है. पुतिन ने रूस की एयर-स्पेस में हुए क्रैश के लिए माफी मांगी है. (पुतिन ने मांगी माफी, प्लेन क्रैश हुआ था कज़ाखिस्तान में)

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.